Astrology About Money: हिंदू धर्म में देवी लक्ष्मी को धन की देवी माना गया है। लोग इन्हें प्रसन्न करने के लिए कई तरह के उपाय करते हैं। वैसे तो इंसान अपने कर्मों द्वारा धन प्राप्त करता है। लेकिन कई बार ये भी देखा गया है कि अचानक से धन का अभाव हो जाता है। ज्योतिष में इसका अर्थ मां लक्ष्मी का रुष्ट होना है। मान्यता है कि देवी लक्ष्मी कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिनकी वजह से नाराज हो जाती हैं। इसलिए भूलकर भी ये गलतियां नहीं करनी चाहिए।
– जो व्यक्ति गंदे तरीके से रहता है, हर दिन स्नान नहीं करता और हमेशा गंदे कपड़े पहनता है उसके घर में लक्ष्मी नहीं ठहरती। माना जाता है कि मां लक्ष्मी को साफ-सफाई पसंद है इसलिए घर हमेशा साफ रहना चाहिए।
– जिस घर में कलैश रहता है यानी जहां लोग आपस में लड़ते रहते हैं वहां भी मां लक्ष्मी का आगमन नहीं होता।
– हिंदू धर्म में सुबह और शाम भगवान के समक्ष दीपक जलाया जाता है। जिस घर में ऐसा नहीं होता वहां देवी लक्ष्मी नहीं ठहरतीं। इसलिए प्रतिदिन पूजा पाठ करना चाहिए।
– जहां पर गुरु, साधु और शास्त्रों का अनादर होता है। वहां भी देवी लक्ष्मी का वास नहीं होता।
– शास्त्रों में सूर्यास्त के बाद और सूर्यास्त के समय सोना वर्जित माना गया है। कहा जाता है कि ऐसा करने से घर में धन की हमेशा कमी बनी रहती है इससे देवी लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।
– जो लोग अपने गुरुओं, किसी साधु या फिर अपने शास्त्रों का अनादर करते हैं उनके पास भी मां लक्ष्मी नहीं ठहरतीं।
– जिस घर में भोजन बनाते समय या खाना परोसते समय भोजन जूठा किया जाता है तो वहां लक्ष्मी नाराज हो जाती है। अत: जहां जूठा खाया, खिलाया या फैला रहता है उस घर के लोगों से मां लक्ष्मी नाराज रहती हैं।
– शास्त्रों में कहा गया है कि सूर्योदय के समय और गोधूली यानी शाम के समय ईश्वर का नाम लेना चाहिए। जो व्यक्ति इस समय सोता है या मैथुन करता है उसके घर में लक्ष्मी का वास नहीं रहता है। अत: किसी न किसी रूप में धन का नाश होता है और आर्थिक एवं मानसिक परेशानी बनी रहती है।
– धन को लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। इसलिए धन का अनादर कभी नहीं करना चाहिए। बहुत से लोग उंगली में थूक लगाकर रूपया गिनते हैं। ऐसा करना अच्छा नहीं माना जाता। किसी से रूपया लेते या देते समय उसे प्रणाम कर लेना चाहिए। इससे माता प्रसन्न होती हैं।

