Surya Nakshatra Parivartan 2024: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। जिसका प्यापक प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिवता है। आपको बता दें ग्रहों के राजा सूर्य देव ने 11 मई को कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश कर लिया है। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं जिनका इस समय गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है। साथ ही इन राशिोयों को मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य देव का नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है। इस दौरान बेरोजगार लोगों को नई नौकरी मिल सकती है। साथ ही इस बीच आपको कहीं से रुका धन मिल सकता है। वहीं आपको नए निवेश में लाभ होगा। आपको नए कारोबार में सफलता मिलेगी। वहीं इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं करियर में नए अवसर प्राप्त होते जाएंगे, जिससे कि आपके जीवन में आर्थिक समृद्धि आएगी। साथ ही इस समय आपके पिता के साथ संबंध मजबूत बनेंगे। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
सूर्य देव का नक्षत्र परिवर्तन कन्या राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं आपको व्यावसायिक मोर्चें पर जबर्दस्त लाभ होगा। आपने कुछ समय पहले जो निवेश किए थे उसमें आपको अब जाकर सफलता मिलेगी। साथ ही इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही इस अवधि में आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही जो कार्य आपके अटके हुए थे वो बनेंगे। वहीं जो छात्र विदेश में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उनके लिए समय शुभ साबित हो सकता है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य देव का नक्षत्र परिवर्तन करियर और कारोबार के लिहाज से लाभप्रद साबित हो सकता है। इस दौरान आपको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। वहीं बिजनेस में वृद्धि होने के साथ आपको मान-सम्मान भी मिलेगा, जिससे आपको नए अवसर मिलेंगे।आपकी कार्ययोजनाएं बहुत सफल होंगी। आपको आर्थिक मामलों में सफलता हासिल होगी। साथ ही जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उनको जॉब मिल सकती है। वहीं इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी।