Sun Transit In Anuradha: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि के साथ नक्षत्र भी परिवर्तन करते रहते हैं, जिसका सीधा प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिय पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि मंगलवार 19 नवंबर, 2024 को सूर्यदेव शाम में 3 बजकर 3 मिनट पर विशाखा से निकलकर अनुराधा नक्षत्र में प्रविष्ट होंगे। अनुराधा नक्षत्र के स्वामी ग्रह सूर्यदेव के पुत्र शनिदेव हैं। ऐसे में सूर्य देव का शनि देव के नक्षत्र में प्रवेश से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ के साथ तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य देव का नक्षत्र परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय़ के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं  इनकम में जबरदस्त वृद्धि होने के योग हैं। नौकरी में इंक्रीमेंट के साथ प्रमोशन के योग बनेंगे। बॉस और अधिकाई आपसे प्रसन्न रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा। साथ ही निवेश से लाभ होगा। वहीं आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार इस अवधि में प्राप्त हो सकता है। साथ ही परिवारत में सुख- शांति रहेगी। वहीं इस दौरान आपको मान- सम्मान की भी प्राप्ति होगी।

मकर राशि (Makar Zodiac)

सूर्य देव का शनि के नक्षत्र में प्रवेश आप लोगों को अनुकूल साबित हो सकता है। इस दौरान आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही नए व्यापारिक समझौते होने से संस्था और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वहीं इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही जूनियर और सीनियर का साथ मिल सकता है। वहीं  स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे, प्रतिष्ठा बढ़ेगी। साथ ही आपकी बात-चीत की शैली में सुधार होगा। जिससे लोग इंप्रेस होंगे।

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य देव का नक्षत्र परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस अवधि में आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही इस दौरान आय में वृद्धि होने के साथ इनकम सोर्स भी फिक्स होंगे। रहन-सहन का स्तर ऊंचा उठेगा। वहीं इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं इस समय आप देश- विदेश की यात्रा भी कर सकते हैं। वहीं इस समय स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। साथ ही आपकी इच्छाओंं की पूर्ति होगी। वहीं इस दौरान आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024