Shani Dev Vakri 2025: हिन्दू ज्योतिष में शनि ग्रह को आयु, दुख, रोग, पीड़ा, विज्ञान, तकनीकी, लोहा, खनिज तेल, कर्मचारी, सेवक, जेल आदि का कारक माना जाता है। इसलिए जब भी शनि देव की चाल में बदलाव होता है। तो इन सेक्टरों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि जुलाई के महीने में कर्मफल दाता शनि देव वक्री होने जा रहे हैं। मतलब वह अब उल्टी चाल चलेंगे। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनका इस समय अच्छा समय शुरू हो सकता है। साथ ही इस समय धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहा है। आइए जानते हैं ये राशियां लकी कौन सी हैं…
मीन राशि (Meen Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का वक्री होना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से लग्न भाव पर वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही आपके व्यक्तित्व में निखार होगा। वहीं घर वालों के साथ संबंध सुधरेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। व्यापार को बढ़ाने के लिए बनाई गई योजनाएं फलदायक रहेगी। साथ ही अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही इस दौरान आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ होगा।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
शनि देव का उल्टी चाल चलना धनु राशि के लोगों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आप वाहन और प्रापर्टी खरीदने की सोच सकते हैं। वहीं आपको पैतृक संपत्ति का लाभ हो सकता है। वहीं सम्मान में वृद्धि हो सकती है। बिगड़े काम सफलतापूर्वक पूरे होंगे। वहीं इस समय उन लोगों को विशेष लाभ हो सकता है, जिन लोगों का काम- कारोबार रियल स्टेट, प्रापर्टी और जमीन- जायदाद से जुड़ा हुआ है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का वक्री होना सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली के करियर और कारोबार के स्थान पर उल्टी चाल चलने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में खास तरक्की मिल सकती है। साथ ही व्यापारियों के लिए समय अच्छा रहेगा। नए बिजनेस को शुरू करने का विचार कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। व्यापार को बढ़ाने के लिए बनाई गई योजनाएं फलदायक रहेगी। साथ ही इस समय पिता के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। वहीं आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे।