Shani Nakshatra Parivartan April 2024: वैदिक ज्योतिष अनुसार शनि देव सबसे धीमी गति से भ्रमण करते हैं। इसलिए एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करने में शनि देव को लगभग ढाई साल का समय लगता है। आपको बता दें कि शनि देव अभी अपनी स्वराशि कुंभ में संचरण कर रहे हैं और वह 6 अप्रैल 2024 को शनि दोपहर 3 बजकर 55 मिनट पर पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनका इस समय भाग्य चमक सकता है। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि के स्वामी बुध के मित्र हैं। साथ ही वह आपकी राशि से छठे भाव पर भ्रमण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। साथ ही इस समय आप अपने शत्रुओंं पर विजय पाने में सफल रहेंगे। वहीं इस समय आपकी सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी, जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र पर नए अवसर मिलेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

शनि देव का का नक्षत्र परिवर्तन आप लोगों के लिए अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर भ्रमण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। साथ ही आपको करियर में आगे बढ़ने के लिए भरपूर नए अवसर मिलेंगे, जिसका उपयोग करके आप अपने करियर में तरक्की करेंगे। वहीं इस दौरान आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही इस समय आपकी सुख- सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। वहीं वैवाहिक जीवन खुशहाल रहने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही आपको कोई खुशखबरी भी मिल सकती है। वहीं इस समय आपके माता के साथ संबंध मजबूत होंगे।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का नक्षत्र परिवर्तन लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली के लग्न भाव पर भ्रमण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही आपके पद, आय में तेजी से बढ़ोतरी होगी। इस कारण से समाज में आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। वहीं आपके बड़े- बड़े लोगों के साथ संबंध बनेंगे। जिससे आपको भविष्य में लाभ होगा। वहीं इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। वहीं इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024