Shani Vakri 2024: वैदिक ज्योतिष मुताबिक शनि देव को न्याय प्रदाता और कर्मफल दाता माना जाता है। आपको बता दें कि शनि देव जून के महीने में वक्री होने जा रहे हैं। मतलब वह अब उल्टी चाल चलेंगे। शनि देव अपनी 30 साल बाद अपनी मूलत्रिकोण राशि कुंभ में वक्री होंगे। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही नौकरी और व्यापार में तरक्की मिलने के योग हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का वक्री होना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि एक तो शनि देव ने आपकी गोचर कुंडली में शश राजयोग बनाया है। साथ ही शनि देव आपकी राशि से लग्न भाव में वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार हो सकता है। साथ ही आप बिजनस में भी नए आइडिया पर काम कर सकते हैं और आपको उसमें भाग्‍य का साथ मिलेगा। भाई-बहनों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। आर्थिक मामलों में भी आपकी स्थिति काफी मजबूत रहेगी। साथ ही इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। वहीं समाज में आपका कद बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

शनि देव का उल्टी चाल चलना वृश्चिक राशि के जातकों को शुभ सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव पर वक्री होंगे। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। साथ ही इस समय आप प्रापर्टी और वाहन खरीद सकते हैं। वहीं आपको व्‍यापार में उन्‍नति के अवसर प्राप्‍त होंगे और आप पैसों की अच्‍छी बचत कर सकते हैं। साथ जो लोग रियल स्टेट, प्रापर्टी और जमीन- जायदाद से जुड़ा काम- कारोबार करते हैं उनको यह समय शानदार रहेगा। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति के योग बनेंगे।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

शनि देव का वक्री होना सिंह राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से सप्तम भाव पर उल्टी चाल चलेंगे। इसलिए इस समय शादीशुदा लोगों को वैवाहिक जीवन का सुख प्राप्त होगा। साथ ही जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। वहीं इस दौरान आर्थिक मामलों में भी आपकी स्थिति काफी मजबूत रहेगी। साथ ही आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे। वहीं इस समय आपको आपको समाज में मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। साथ ही दैनिक इनकम में इजाफा होगा। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024