Luck Line In Hand: भाग्य रेखा हाथ में मौजूद उस रेखा को कहते हैं जिससे भाग्य का पता चलता है। हस्तरेखा शास्त्र अनुसार ये बहुत ही अहम रेखा है। जिससे आर्थिक स्थिति का भी अनुमान लगाया जा सकता है। जीवन में कितने आप सफल होंगे इस बारे में भी भाग्य रेखा से ही पता चलता है। ये रेखा हथेली में नीचे से ऊपर की ओर शनि पर्वत तक जाती है। ये रेखा जिस तरफ मुड़ी हुई होती है उससे भाग्य का पता चलता है। जानिए हाथ में कैसी भाग्य रेखा का होना शुभ माना जाता है।

कहां होती है भाग्य रेखा? भाग्य रेखा मणिबंध से शुरू होती है और मध्यमा उंगली के नीचे उभार वाले स्थान पर जाकर मिलती है। इस स्थान को शनि पर्वत कहा जाता है। भाग्य रेखा को शनि रेखा के नाम से भी जाना जाता है।

शुभ भाग्य रेखा: जिनकी हथेली में कलाई के पास से ये रेखा शुरू होकर सीधे बिना कटे और रुके शनि पर्वत पर पहुंचती है वह व्यक्ति भाग्यशाली माना जाता है। ये रेखा जितनी गहरी और स्पष्ट होती है उतना ही व्यक्ति का भाग्य प्रबल माना जाता है। ऐसे व्यक्ति को हर क्षेत्र में सफलता मिलती है। इनकी आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी रहती है।

भाग्य रेखा दो हिस्सों में बंट जाए: यदि भाग्य रेखा शनि पर्वत तक पहुंचकर बंट जाए और गुरु पर्वत के नीचे पहुंच जाए तो ऐसा व्यक्ति परोपकारी स्वभाव का होता है। ऐसी रेखा वाले व्यक्ति को उच्च पद और प्रतिष्ठा प्राप्त होने के आसार रहते हैं।

ऐसे लोग रहते हैं सुखी: अगर भाग्य रेखा का अंतिम सिरा ऊपर की ओर झुका हुआ हो तो ऐसे व्यक्ति का जीवन खुशहाल रहता है। ऐसे लोगों को अचानक तरक्की प्राप्त होती है। (यह भी पढ़ें- नये साल में ये 3 राशि वाले राहु से रहें सतर्क, डेढ़ साल बाद राहु बदल रहा है राशि)

हाथ में दो भाग्य रेखा: हाथ में दो भाग्य रेखा का होना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा बहुत ही कम लोगों के हाथों में देखने को मिलता है। जिन लोगों के हाथ में दो भाग्य रेखा होती है उन्हें लाइफ में किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता है। (यह भी पढ़ें- Surya Rashi Parivartan 2021: धनु राशि में जल्द बनेगा बुधादित्य योग, 4 राशि वालों को धन लाभ के प्रबल आसार)

ऐसे लोगों को विदेश में मिलती है ख्याति: जिन लोगों की भाग्य रेखा रिंग फिंगर की ओर जा रही हो तो ऐसे लोगों को किसी के सहयोग से सुख प्राप्त होता है। यदि भाग्य रेखा शुक्र के स्थान से शुरू हो रही हो तो ऐसे लोगों को पैतृक संपत्ति से धन की प्राप्ति होने के आसार रहते हैं।