Astrology, Zodiac Sign: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर राशि का अपना एक विशेष स्वभाव होता है। ग्रहों की बदलती स्थति और दशा का भी प्रभाव राशियों पर देखने को मिलता है। हर राशि का स्वभाव एक दूसरे राशि से भिन्न है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ लोग जहां मुंह फट होते हैं वहीं कुछ लोग बिना सोचे समझे कुछ भी नहीं बोलते हैं।

दरअसल कहा भी जाता है कि बोलने से पहले विचार करना चाहिए क्योंकि एक बार कह हुए शब्दों को वापस नहीं लिया जा सकता है। कई बार बिना सोचे- समझे बोलने से हम कुछ ऐसा बोल देते हैं जिससे सामने वाले को बुरा लग जाता है। ऐसे में कुछ ऐसी राशि के लोग हैं जो बोलने से पहले काफी सोच विचार करते हैं। आइए जानते हैं वे राशियां कौन सी हैं-

मिथुन राशि (Gemini): ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मिथुन राशि के जातकों का दो स्वभाव होता है इसलिए इन्हें स्प्लीट पर्सनालिटी का व्यक्ति कहा जाता है। इस राशि के लोगों का स्वभाव शर्मिला भी होता है, लेकिन इसके साथ ही ये सीधा बोलने वालों में से होते हैं। दूसरों को असहज महसूस न हो इस बात की यह हमेशा ध्यान रखते हैं। अपनी भावनाओं को आसानी से व्यक्त नहीं करते हैं। जब भी मिथुन राशि के जातक अपनी बात रखते हैं उससे पहले काफी सोच विचार करते हैं।

सिंह राशि (Leo): सिंह राशि के जातक बेहद शर्मीले होते हैं। अपनी जरूरी बात भी दूसरों के सामने रखने में संकोच महूसस करते हैं, ऐसे में कई बार ये मायूस भी होते हैं। प्रेम के मामले में अपनी बात पहले न रख पाने की वजह से इन्हें निराशा भी हाथ लगती है। सिंह राशि के लोग दूसरों पर आसानी से विश्वास नहीं करते हैं, इसलिए अपने मन की बात भी यह सभी से नहीं कहते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio): इस राशि के जातकों में लीडरशिप के गुण होते हैं, इस वजह से भी यह लोगों के समाने बोलने से पहले बातों का विशेष ध्यान रखते हैं। वृश्चिक राशि के लोगों को दूसरे की बहुत परवाह होती है वह अपनी वजह से किसी को दुखी नहीं देखना चाहते हैं। हालांकि इसी वजह से उन्हें कई लोगों से धोखा भी मिलता है।

मकर राशि (Capricorn): ज्योतिष शास्त्र अनुसार मकर राशि के लोग अपने मन की बात हर किसी से शेयर करने में संकोच नहीं करते हैं, यह गंभीर स्वभाव के लोग होते हैं। हालांकि कई बार अपनी बात शेयर कर देने की वजह से यह संकट में भी पड़ जाते हैं; इसलिए आमतौर पर कुछ कहने की इच्छा नहीं रखते।