Mangal Planet Transit In Cancer: वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह को भूमिपुत्र माना जाता है। साथ ही मंगल ग्रह रक्त, साहस, पराक्रम, भूमि और क्रोध के कारक होते हैं। इसलिए जब भी मंगल ग्रह की चाल में बदलाव होता है, तो इन क्षेत्रों पर व्यापक असर पड़ता है। आपको बता दें कि ग्रहों के सेनापति मंगल अप्रैल की शुरुआत में कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। जिससे 3 राशि के लोगों की किस्मत पलट सकती है। साथ ही इन राशियों की धन- संपत्ति में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन वृश्चिक राशि के जातकों को शुभ सिद्ध हो सकता हैं। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से नवम भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको कार्यों में किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही आपको नए और बेहतरीन प्रॉजेक्ट प्राप्त होंगे और यह वक्त आपके जीवन में सकारात्मकता को बढ़ाने वाला माना जा रहा है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी पेशा वाले हैं तो आपको फाइनेंशियल ग्रोथ मिलने के पूरे आसार हैं। पहले किए गए निवेश से आपको लाभ मिलेगा। साथ ही इस दौरान आप धर्म- कर्म के कार्यों में भाग लेंगे। वहीं आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं।
तुला राशि (Tula Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। साथ ही आय के नए- नए सोर्स से आप धन कमाने में सफल होंगे। वहीं इस समय दांपत्य जीवन में भी सामंजस्य बना रहेगा। सरकारी कार्यों में भी सफलता के योग बन रहे हैं। साथ ही इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है। साथ ही इस दौरान आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
ग्रहों के सेनापति मंगल देव का राशि परिवर्तन धनु राशि के लोगों को शुभ सिद्ध हो सकता है। क्योंंकि यह गोचर आपकी राशि कर्म क्षेत्र पर होने जा रहा है । इसलिए इस समय आपको करियर मे मनचाही सफलता मिल सकती है। वहीं प्रॉपर्टी में निवेश करने से लंबे समय में बड़ा लाभ मिलेगा। साथ ही नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यवसाय में विस्तार के अवसर मिलेंगे। वित्तीय नियोजन करें और नए अवसरों को तलाशें। वहीं इस समय नया कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल है।