Shri Hit Premanand Govind Sharan Ji Maharaj: स्वामी प्रेमानंद महाराज वृंदावन में रहते हैं और अपने सत्संग के माध्यम से लोगों के प्रश्नों के उत्तर देते हैं। महाराज जी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सूर्खियों में हैं और प्रेमामंद महाराज के प्रवचन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वहीं महाराज जी के सोशल मीडिया पर फॉलोअर लगातार बढ़ते जा रहे हैं। साथ ही देश- विदेश में उनके प्रवचनों को पसंद किया जाता है। वहीं महाराज जी राधा रानी को अपनी ईष्ट मानते हैं। वहीं सोशल मीडिया पर महाराज जी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक भक्त उनसे प्रश्न कर रहा है कि अगर किसी लड़के- लड़की में प्रेम संबंध है और वो लोग विवाह करना चाह रहे हैं लेकिन कुंडली नहीं मिल रही है तो इस स्थिति में क्या विवाह करना चाहिए। आइए जानते हैं स्वामी प्रेमानंद जी ने क्या कहा…

प्रेमानंद महाराज ने कहा कि अगर किसी की जन्मकुंडली नहीं मिल रही हो मतलब उन लोगों के गुण नहीं मिल रहे हो कुंडली को ईश्वर को समर्पित करके विवाह कर लेना चाहिए। क्योंकि बीच में ईश्वर को साक्षी कर लेने पर विपरीत दिशा में बैठे ग्रह भी शुभ फल प्रदान करने लगते हैं। वहीं प्रेमानंद महराज ने आगे कहा कि दोनों लोगों का आपस में मन मिलना बहुत जरूरी है। ऐसे में अगर दो लोगों के मन मिल रहे हैं, तो भगवान को साक्षी मानकर शादी की जा सकती है। वहीं उन्होंने कहा कि माता-पिता की सहमति होने और आपस में प्रेम होने पर विवाह करना उचित माना गया है।  

प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने बड़े- बड़े नेता, ऑफीसर और सेलिब्रिटी आ चुके हैं। जिसमें क्रिकेटर और हीरोइन अनुष्का शर्मा का नाम शामिल है। वहीं कुछ दिन पहले भोजपुरी स्टार रवि किशन भी महाराज जी के दर्शन करने अपनी फैमली के साथ वृंदावन आए थे।

जानिए कौन हैं संत श्री ह‍ित प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज

संत श्री ह‍ित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज कानपुर जिले के सरसौल ब्‍लॉक के अखरी गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता का नाम शंभू पांडेय है, माता का नाम राम देवी हैं। वहीं महाराज जी के गुरु जी का नाम श्री गौरंगी शरण जी महाराज है। बताया जाता है महाराज जी ने छोटी उम्र में ही संयास ले लिया था और वह कई साल तक काशी में रहे थे।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024