Vedic Astrology: वैदिक ज्योतिष में 27 नक्षत्र, 12 राशि और 9 ग्रहों का वर्णन मिलता है। इन राशियों से जुड़े लोगों का नेचर और व्यक्तित्व अलग- अलग होता है। साथ ही इनकी पसंद और नपसंद भी अलग- अलग होती है।
आज हम आपको ऐसीं 3 राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे जुड़े जातक बेहद शर्मीले और संकोची माने जाते हैं। ये अपने दिल की बात बोलने में बहुत समय लगा देते हैं। आइए जानते हैं ये किन राशि के लोग हैं।
कर्क राशि: इस राशि के लोग संकोची और शर्मीले स्वभाव के होते हैं। ये अपने दिल की बात अंदर ही दबाकर रखते हैं ये खुलकर बात नहीं करपाते। ये दूसरों के सामने अपनी भावनाओं को आसानी से नहीं रखते। बल्कि उनकी जरूरतों को पूरा करना पसंद करते हैं। लव के मामले में भी यह पीछे रह जाते हैं क्योंकि ये लोग सामने वाले से ही अपेक्षा रखते हैं। हालांकि ये लोग कूल नेचर के भी होते हैं। कर्क राशि पर चंद्र देवता का आधिपत्य है, जो इनको ये गुण प्रदान करते हैं।
मकर राशि: इस राशि के लोग कर्मठ और मेहनती तो होते हैं। लेकिन ये लोग संकोची और शर्मीले स्वभाव के भी होते हैं। ये अपने दिल की बात बोलने में बहुत समय लगा देते हैं। इस तरह का व्यवहार ये किसी के डर के कारण नहीं बल्कि शर्म के कारण करते हैं। मकर राशि पर शनि देव का आधिपत्य है जो इनको ये गुण प्रदान करते हैं। (यह भी पढ़ें)- Dream Interpretation: सपने में आग दिखना शुभ होता है या अशुभ, जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र
धनु राशि: इस राशि के जातक भी बहुत शर्मीले स्वभाव के होते हैं। किसी के सामने इन्हें खुलकर बात करने में काफी समय लगता है। ये लोग सामने वाले से खुलने की अपेक्षा रखते हैं। ये जिस भी पार्टी या महफिल में जाते हैं वहां सामने वाले से बातचीत की अपेक्षा रखते हैं। यही नहीं, ये लोग किसी पर इतनी आसानी से विश्वास नहीं करते, बल्कि पूरी जांच पड़ताल के बाद ही भरोसा करते हैं। धनु राशि के स्वामी गुरु ग्रह हैं, जो इनको ये खूबी प्रदान करते हैं। (यह भी पढ़ें)- Holashtak 2022: कब से लग रहे हैं होलाष्टक? जानिए इन दिनों मांगलिक कार्यों की क्यों होती है मनाही
