Zodiac Sign Astrology: हर व्यक्ति की कोई न कोई राशि होती है। राशि अनुसार व्यक्ति के गुण-दोष, स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ पता लगाया जा सकता है। हर राशि के व्यक्ति में कुछ खूबियां होती है तो कुछ कमियां। सभी राशियों का अपना स्वामी ग्रह भी होता है जिसका प्रभाव ग्रह से संबंधित राशि के जातकों पर पड़ता है। यहां आप जानेंगे कि वो कौन सी आदत है जो आपकी तरक्की की राह में बाधक होती है।

मेष: इस राशि का स्वामी ग्रह मंगल है जो पराक्रम और उत्साह का कारक माना गया है। मंगल के प्रभाव के कारण ही इस राशि के जातक गुस्सैल होते हैं। इनका यही गुस्सा ही इनके कार्यों को बिगाड़ने का काम करता है।

वृष: इस राशि के लोग थोड़े अड़ियल स्वभाव के होते हैं। आमतौर पर ये शांत स्वभाव के होते हैं लेकिन अगर इन्हें गुस्सा आ जाए तो ये अपने आगे किसी की भी नहीं सुनते। जिस कारण इनके कई काम बिगड़ जाते हैं।

मिथुन: इस राशि वाले किसी पर भी जल्दी भरोसा कर लेते हैं। विवेक से काम न लेने के कारण इन्हें नुकसान उठाना पड़ता है।

कर्क: इस राशि के जातक भावुक होते हैं जिस कारण ये प्रैक्टिकल होकर सही निर्णय नहीं ले पाते।

सिंह: इस राशि के जातक काफी खर्चीलें स्वभाव के होते हैं और किसी भी काम में शॉर्टकट अपनाने से नहीं चूकते। जिस कारण इन्हें कई बार नुकसान भी झेलना पड़ता है।

कन्या: इस राशि के जातक स्वभाव से घमंडी होने के कारण, दूसरों को अपने आगे कुछ नहीं समझते। अपनी इसी आदत के कारण इन्हें सफलता पाने के रास्ते में कई बार परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

तुला: तुला राशि के जातक हर समय दूसरों की मदद करने के बारे में सोचते हैं, जहां इनकी ये एक अच्छाई है तो वहीं इसी अच्छाई का फायदा लोग उठाकर इनसे आगे निकल जाते हैं।

वृश्चिक: ये लोग हर छोटी बात पर क्रोधित हो जाते हैं जिस कारण ये कई बार सही निर्णय नहीं ले पाते। गुस्सा मति को मार देता है और उन्नति की राह में पहाड़ जैसी बाधा बना देता है।

धनु: धनु राशि काफी बातूनी होते हैं। इनका यह बड़बोलापन ही तरक्की के आड़े आ जाता है।

मकर: मकर राशि के जातकों को लगता है कि उन्हें सब आता है। इससे वे नई चीजों को सीखने की कोशिश नहीं करते और उनकी यही कमी इन्हें आगे बढ़ने से रोकती है।

कुंभ: कुंभ राशि के जातक गंभीर स्वभाव के होते हैं और अपनी बात को लेकर अड़े रहते हैं। इनकी यही आदत इनके विकास में बाधा उत्पन्न करती है।

मीन: मीन राशि के लोगों में आत्मविश्वास की कमी रहती है। जो इन्हें जीवन की चुनौतियों का सामना करने से रोकती है।