Astrology: ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में दैनिक जीवन की क्रियाओं के संबंध नें कई अहम बातें बताई गई हैं। मान्यता है कि इन नियमों के अनुसार दैनिक क्रियाओं को करने के जीवन में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है। साथ ही अन्य भी कई लाभ होते है। इन दोनों शास्त्रों में खाना खाने के भी कई नियम बताए गए हैं। जाइए जानते हैं कि ज्योतिष के अनुसार किस दिशा में मुंह करके भोजन ग्रहण करना चाहिए और खाना खाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके नहीं खाना चाहिए खाना

वास्तु शास्त्र के अनुसार खाना खाते समय सबसे पहले दिशा की जानकारी होने बहुत ही आवश्यक है। दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके भोजन नहीं ग्रहण करना चाहिए, ऐसा करना अशुभ माना जाता है। साथ ही यह भी मान्यता है कि इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा भी आती है।

खान खाते समय बार-बार नहीं पीना चाहिए पानी

बहुत से लोग खाना खाते समय बार-बार पानी पीते है। ऐसा नहीं करना चाहिए। यह ज्योतिष और आयुर्वेद दोनों के अनुसार ऐसा करना सही नहीं हैं।

दाहिने हाथ से पीना चाहिए पानी

मान्यता के अनुसार खाना खाते समय अगर आप पानी पीते हैं, तो दाहिने हाथ से पीना चाहिए। इससे सौभाग्य में वृद्धि होने की मान्यता है।

थाली में कभी नहीं धोना चाहिए हाथ

बहुत से लोग भोजन ग्रहण करने बाद भोजन की थाली में ही हाथ धोते हैं। ऐसा करना अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे अन्नपूर्ण देवी रूष्ट हो जाती हैं। वहीं ऐसी भी मान्यता है कि थाली में हाथ धोने से जीवन में कई परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है।

खाना खाते समय इस दिशा में रखना चाहिए पानी का गिलास

खाना खाते समय पानी का गिलास हमेशा दाहिने ओर रखना चाहिए। साथ ही दाहिने हाथ से पानी पीना चाहिए। वहीं खाना खाते समय पहले आप एक निवाला निकाल दें और उसे बाद में पक्षियों को खिला दें। मान्यता है कि ऐसा करने से हमेशा बरकत बनी रहती है।