Hindu New Year 2025 Horoscope : वैदिक पंचांग के मुताबिक हर साल हिंदू नववर्ष की शुरुआत 30 मार्च से होने जा रही है। वहीं आपको बता दें कि इस संवत के राजा और मंत्री सूर्य देव ही हैं।  साथ ही इस बार संवत का आरंभ दुर्लभ संयोग से होगा आपको बता दें कि इस संवत सूर्य के साथ चंद्रमा, शनि, बुध, राहु पांच ग्रहों की युति बनने जा रही है। वहीं बुधादित्य औऱ मालव्य राजयोग भी बन रहे हैं। ऐसे में यह संवत कुछ राशियों लिए शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। साथ ही इन राशियों की आय में वृद्धि और नौकरी में प्रमोशन, इंक्रीमेंट के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए हिंदू नववर्ष सकारात्मक साबित हो सकता है। इस समय आपकी उन्नति हो सकती है। साथ ही नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति के योग बन रहे हैं। वहीं  हैं। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही  कारोबार से जुड़े जातकों को व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। नई परियोजनाओं पर काम करने से सफलता मिलेगी। यह समय निवेश और बचत के लिए उपयुक्त है। वहीं शनि देव के 29 मार्च को गोचर करते ही आप लोगों को साढ़ेसाती से मुक्ति मिलेगी।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

हिंदू नववर्ष कर्क राशि के लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि 29 मार्च को शनि के गोचर करते ही आप लोगों को शनि की ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी। वहीं जो जरूरी काम आपके रुके हुए थे वो बनेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। वहीं छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। वहीं पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और सद्भाव बढ़ेगा। यदि आप किसी निवेश या व्यापारिक योजना के बारे में सोच रहे हैं, तो यह समय उसे शुरू करने के लिए उत्तम है। साथ ही आपके कार्यों की सिद्धि होगी। इच्छाओं की पूर्ति होगी। 

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

हिंदू नववर्ष आप लोगों के लिए सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि पर शनि देव की दृष्टि रहने वाली है। इस दौरान जो लोग अपनी नौकरी बदलने का प्रयास कर रहे थे उन्हें अब सफलता मिल सकती है। आप नौकरी बदलने में कामयाब हो सकते हैं। वहीं आपको समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा मिलेगी। व्यापारियों को नए व्यापारिक सौदों से लाभ होगा। आपको पुराने कर्जों से मुक्ति मिल सकती है। साथ ही इस दौरान आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही आपको आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025