Jupiter Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष अनुसार गुरु ग्रह ऐश्वर्य, समृद्धि, वैभव, ज्ञान, अध्यात्म और गुरु के कारक माने जाते हैं तो वहीं शुक्र ग्रह धन, विलासता, लग्जरी, भौतिक सुख और वैवाहिक जीवन का कारक माना जाता है। आपको बता दें कि गुरु ग्रह मई में मेष राशि से निकलकर वृष राशि में प्रवेश करेंगे। आपको बता दें कि गुरु ग्रह लगभग 12 साल वृष राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं गुरु ग्रह के प्रभाव से कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि में ही संचरण करने जा रहे हैं। इस अवधि में आप कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे और कई नए बिजनस भी इस दौरान शुरू कर सकते हैं, जिससे आपकी आय में अच्छी वृद्धि होगी। वहीं इस समय आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। साथ ही इस अवधि में शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं व्यवसाय की बात करें तो कुछ बाहरी व्यक्तियों और विदेशी संबंधों से लाभ प्राप्त होगा।
मीन राशि (Meen Zodiac)
गुरु ग्रह का राशि परिवर्तन मीन राशि के लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि एक तो गुरु ग्रह आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही गुरु ग्रह आपकी राशि से तीसरे भाव में संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। वहीं करियर में तरक्की के अच्छे योग बनेंगे और कई खास लोगों से मुलाकात होगी, जिससे आपको कई अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। वहीं जिन लोगों का व्यापार विदेश से जुड़ा हुआ है, उनको अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं इस दौरान आपको भाई- बहनों का भी साथ मिल सकता है।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
गुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन आप लोगों को आय और इनकम के लिहाज से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से 11वें भाव में होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय ने नए- नए सोर्स बन सकते हैं। वहीं इस अवधि में आप मानसिक रूप से संतुष्ट रहेंगे और हर कार्य को सकारात्मक रूप से करेंगे। साथ ही पारिवारिक जीवन की बात करें तो परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। वहीं इस समय आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। साथ ही आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।