ज्योतिष शास्त्र (Astrology) अनुसार नाम का हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए अधिकतर लोग नाम बेहद ही सोच समझकर ज्योतिषीय सलाह से रखते हैं। नाम के पहले अक्षर से आप किसी भी व्यक्ति के स्वभाव, आदतें, करियर आदि के बारे में जान सकते हैं। यहां हम जानेंगे कुछ ऐसे अक्षरों के बारे में जिनसें जिन लड़कियों का नाम शुरू होता है वो प्रेम के मामले में लकी मानी जाती हैं। इन्हें मनचाहा जीवनसाथी मिलने के प्रबल आसार रहते हैं। ये अपने पति के दिल पर राज करती हैं।
जिन लड़कियों का नाम B अक्षर से शुरू होता है वो दिल की साफ होती हैं। इनके मन में जो आता है ये कह देती हैं। ये अपने पति से बेहद प्यार करती हैं। इन्हें मनचाहा हमसफर मिलने के आसार रहते हैं। ये अपने पति की प्यारी होती हैं। इनका साथी लाइफ में कोई भी निर्णय बिना इनकी सलाह लिए नहीं लेता। ये हर मुश्किल घड़ी में अपने जीवनसाथी के साथ खड़ी रहती हैं।
जिन लड़कियों का नाम D अक्षर से शुरू होता है वो अपने पति से काफी प्यार करती हैं। ये जिस किसी से अपना रिश्ता जोड़ लेती हैं उसका साथ पूरी जिंदगी निभाती हैं। ये अपने पति और उसके परिवार को खुश रखने की हर संभव कोशिश करती हैं। इन्हें मनचाहा जीवनसाथी मिलता है। इन्हें अपने पति का भरपूर साथ मिलता है।
जिन लड़कियों का नाम L अक्षर से शुरू होता है वो अपने पति के दिल पर राज करती हैं। इन्हें बेहद ही चाहने वाला पति मिलता है। हर चीज में इनका हमसफर इनकी राय लेना पसंद करता है। इन लड़कियों का वैवाहिक जीवन सुखी रहता है। इनकी लव लाइफ में किसी तरह का तनाव नहीं रहता। इन्हें बेहद ही ईमानदार, रोमांटिक और केयरिंग पति मिलता है। (यह भी पढ़ें- साल 2022 में शनि 4 राशि वालों को नहीं करेंगे परेशान, देखें क्या आपकी राशि भी इसमें है शामिल)
जिन लड़कियों का नाम N अक्षर से शुरू होता है उन्हें भी बेहद चाहने वाला पति मिलता है। इन्हें हर चीज में अपने पति का पूरा सहयोग प्राप्त होता है। इनका पार्टनर इनकी हर जरूरत को अच्छे से पूरा करता है। इन्हें खुश करने के लिए हमेशा कुछ न कुछ खास करता रहता है। (यह भी पढ़ें- ज्योतिष: इन 4 राशि के लोग लग्जरी लाइफ जीने के होते हैं शौकीन, इनके पास धन-दौलत की नहीं होती कमी)