Pet Animals According To Vastu: बहुत से लोगों को अपने घर में कोई जानवर या पक्षी पालने का शौक होता है। अधिकतर लोग अपने घर में कुत्ता रखना पसंद करते हैं। इसी के साथ कुछ लोगों को मछलियां पालने का भी शौक होता है। ज्योतिष अनुसार घर में जानवरों को रखने से खुशहाली आती है। घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। तो ऐसे में आप जानिए कौन से जीव-जन्तु घर पर रखना शुभ होता है…

– मनुष्यों का सबसे वफादार जानवर कुत्ता माना गया है। जिसे ज्यादातर लोग पालना पसंद करते हैं। इसमें काला कुत्ता सबसे उपयोगी सिद्ध होता है। काले कुत्ते को भोजन कराने से शनि ग्रह भी मजबूत होता है।

– घोड़ा हिंदू धर्म में ऐश्वर्य का प्रतीक माना जाता है। ज्योतिष अनुसार भी घोड़े को पालना शुभ माना गया है। इससे धन की कभी कमी नहीं होती।

– पक्षियों में तोते को पालना काफी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि तोता किसी भी संकट को पहले ही भांप लेता है।

– खरगोश को भी शुभ माना जाता है इसे पालने से घर में समृद्धि आती है।

– मछलियों को घर में रखना भी काफी शुभ माना जाता है। इससे घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर चली जाती है और सुख शांति का वास होता है। मान्यता है कि मछलियां घर पर आने वाले संकट को खुद पर ले लेती हैं।

– वास्तु शास्त्र अनुसार घर में असली या फिर धातु का बना मेंढक रखना शुभ माना जाता है। ये घर के सदस्यों को बीमारियों से दूर रखता है।

– हिंदू धर्म में गाय को काफी पवित्र जानवर माना जाता है। गाय पालने से घर में मुसीबत नहीं आती साथ ही पॉजिटिव एनर्जी भी बनी रहती है।

– सफेद चूहा गणेश जी का वाहन माना जाता है। इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी और सुख समृद्धि बढ़ती है।

– ज्योतिष के मुताबिक घर में कछुआ रखना बेहद शुभ होता है। चूंकि इसे भगवान विष्णु के दशावतारों में से एक माना गया है, साथ ही इसे लक्ष्मी का प्रतिनिधि भी माना जाता है। इसे रखने से घर में कभी भी पैसों की किल्लत नहीं होती। घर में तांबे का कछुआ रखने से वैभव की प्राप्ति होती है।