जिस तरह किसी भी व्यक्ति के हाथों की लकीरों से उसके भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। उसी तरह शरीर के अंगों के आधार पर भी बहुत कुछ जानकारी हासिल की जा सकती है। समुद्र शास्त्र अनुसार नाक भी व्यक्ति के स्वभाव से लेकर उसके आर्थिक जीवन तक के बारे में बहुत कुछ बताती है। हर व्यक्ति के नाक की शेप अलग होती है। यहां हम जानेंगे कि ‘नाक’ के आकार के आधार पर समुद्रशास्‍त्र में क्‍या जानकारी दी गई है।

समुद्रशास्त्र अनुसार जिनकी नाक तोते जैसी होती है वो अपनी लाइफ में काफी आगे बढ़ते हैं। वह जिस भी नौकरी में प्रयास करते हैं उन्हें सफलता मिल ही जाती है। अगर इनके नेचर की बात की जाए तो ऐसे व्यक्ति काफी समझदार होते हैं। दूसरों की दु:ख-तकलीफों को सहजता से समझते हैं और सामने वाले की खुशियों का पूरा ख्‍याल रखते हैं।

बड़ी नाक देखने में काफी सुंदर लगती है। ऐसी नाक वालों का जीवन विलासिता से भरा होता है। दूसरों शब्दों में कहें तो ऐसे व्यक्ति भोगी प्रवृत्ति के माने जाते हैं। ये सबसे पहले अपने बारे में सोचते हैं। इन्हें दूसरों की भावनाओं की उतनी कद्र नहीं होती। इसके अलावा यदि नाक के छिद्र बड़े होते हैं तो ऐसे व्यक्ति हर समय भोग विलास के बारे में ही सोचते रहते हैं।

सीधी नाक वाले व्यक्ति धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। इन्हें सादा जीवन जीना पसंद आता है। ये बेफजूल की टेंशन नहीं लेते। जिन लोगों की नाक झुकी हुई होती है तो ऐसे लोगों के पास धन की कभी कमी नहीं रहती। यदि नाक के छिद्र भी छोटे हैं तो ये और भी अधिक शुभ माना जाता है। ऐसे लोगों के जीवन में हमेशा सुख सुविधाएं रहती हैं। ये थोड़े से ही प्रयासों से धन अर्जित कर लेते हैं। वहीं आगे से झुकी ‘नाक’ हो तो भी व्‍यक्ति धनी होता है।

समुद्रशास्त्र अनुसार बहुत बड़ी नाक होना अच्छा नहीं माना जाता। ऐसे लोगों की हमेशा पैसों से संबंधित दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। अथक प्रयासों के बाद भी इनके पास धन नहीं रुकता। वहीं समुद्रशास्‍त्र में यह भी बताया गया है कि यदि किसी व्‍यक्ति की नाक आगे से दो भागों में बंटी हुई दिखे तो वह निर्धन होते हैं। इसके अलावा अगर नाक चपटी हो तो ऐसे व्‍यक्ति मजाकिया स्‍वभाव के होते हैं। साथ ही ये हमेशा ही हर स्थिति में दूसरों की मदद के लिए तैयार रहते हैं।