Nazar Dosh Upay: अक्सर हम अपने आस-पास के लोगों को ये कहते सुनते हैं कि नजर लग गई है या नजर लगने से कोई काम बिगड़ गया है। आखिर ये नजर क्या है और ये कैसे लगती है? दरअसल हमारे आस-पास सकारात्मक और नकारात्मक दो तरह की ऊर्जा होती हैं। ये ऊर्जा हमारे व्यवहार, सोच और क्रियाओं से आती हैं। ऐसी मान्यता है कि नजर लगने से स्वास्थ्य बिगड़ने के साथ हमारी प्रगति भी रूक जाती है। जानिए बुरी नजर के क्या है लक्षण और उपाय…
बुरी नजर के लक्षण: ऐसा कहा जाता है कि नजर दोष के कारण मनुष्य को जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हर क्षेत्र में निराशा हासिल होने लगती है। सिर में हमेशा दर्द बना रहता है और घबराहट होती रहती है। आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि पर बुरी नज़र के कारण व्यक्ति की सकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है। यदि किसी घर को नजर लग जाए तो उस घर में सदैव कलह होता रहता है जिससे अशांति का माहौल बना रहता है। घर-परिवार का कोई न कोई सदस्य किसी न किसी रोग से पीड़ित रहने लगता है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने लगती है और खर्च जरूरत से ज्यादा बढ़ जाते हैं। यदि काम-धंधे में नजर लग जाए तो व्यापार ठप हो जाता है। यदि किसी शिशु को नजर लग जाए तो वह बीमार पड़ जाता है और बिना बात के बार-बार रोने लगता है।
नज़र उतारने के ज्योतिषीय उपाय: ज्योतिष अनुसार यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में लग्नेश और चंद्रमा राहु से पीड़ित होते हैं तो उसे नजर लगने के ज्यादा चांस रहते हैं। अतः कुंडली में राहु ग्रह के अशुभ प्रभावों को कम करने के उपाय करने चाहिए। नजर दोष से बचने के लिए इन उपायों को करने की सलाह दी जाती है…
-बुधवार के दिन सप्त धान्य यानी सात प्रकार के अनाज का दान करने की सलाह दी जाती है।
-नजर दोष से बचने के लिए राहु यंत्र की स्थापना कर उसकी पूजा करनी चाहिए।
-नौ मुखी रुद्राक्ष धारण करने से भी नजर दोष से बचा जा सकता है। शुक्रवार के दिन इन उपायों को करने से पैसों की दिक्कत दूर होने की है मान्यता, जानिए
बुरी नजर उतारने के उपाय: ज्योतिष अनुसार इन टोटकों को अपनाकर भी आप अपने व्यापार में बढ़ोत्तरी ला सकते हैं…
-यदि किसी पर बुरी नजर लगी हो तो उसे भैरो बाबा के मंदिर से मिलने वाले काले धागे को गले या हाथ में धारण करना चाहिए।
-हनुमान चालीसा एवं बजरंग बाण का नित्य जाप करने से भी नजर दोष से बचा जा सकता है। पंचमुखी का हनुमान जी का लॉकेट धारण कर सकते हैं।
-नजर दोष से बचने के लिए हनुमान जी के मंदिर जाकर उसके कंधों का सिंदूर माथे पर लगाएं।
-नजर दोष से बचने के लिए एक रोटी बनाएं और उसे केवल एक तरफ से ही सेंकें। अब उस रोटी के सिके भाग पर तेल लगाकर उस पर लाल मिर्च और नमक डाल लें। अब नज़र दोष से पीड़ित व्यक्ति के ऊपर ये उस रोटी को सात बार फिराकर चुपचाप से इसे किसी चौराह पर रख आएं। ऐसी मान्यता है कि इससे तुरंत ही नजर उतर जाती है।
बच्चों की नजर उतारने के उपाय:
-पीली कौड़ी में छेद करके उसे बच्चे को पहना दें।
-बच्चों को मोती चांद का लॉकेट पहनाने से भी नजर नहीं लगती है।
-यदि बच्चा दूध पीने में दिक्कत कर रहा है तो उसके ऊपर से दूध को उसारकर कुत्ते को पिला दें।
-दो लाल सूखी मिर्च, थोड़ा सेंधा नमक, थोड़े सरसो के बीज लें। इन चीजों को बच्चे के ऊपर से नीचे, आगे और पीछे तीन बार घुमाएं। इसके बाद इन चीजों को अग्नि प्रज्वलित कर उसमें डाल दें। धुआं उठने के बाद कुछ ही देर में बुरी नजर उतर जाएगी। इन आसान उपायों से शनि के सभी प्रकार के प्रकोपों से मिल सकता है छुटकारा, जानिए