ज्योतिष शास्त्र मुताबिक जब भी किसी व्यक्ति का जन्म होता है, तो उसकी जन्मकुंडली में कुछ ग्रह उच्च और शुभ स्थिति में विराजित होते हैं। साथ ही  कुछ ऐसे योग का निर्माण होता है, जिससे व्यक्ति का दांपत्य जीनव, करियर और भूत काल के बारे में जाना जा सकता है। यहां पर ऐसे योगों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में हो तो व्यक्ति को प्रशासनिक पद प्राप्त होता है। साथ ही ऐसे लोग IAS और IPS बनते हैं। साथ ही ये लोग समाज में खूब लोकप्रिय होते हैं और मान- सम्मान की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं कुंडली में ये योग कौन से हैं…

कुंडली में प्रशासनिक अधिकारी बनने के योग

1-कारकांश जन्मपत्री में यदि ग्रहों के राजा सूर्य लग्न में मेष राशि में हो और तीन-चार ग्रह शुभ स्थिति में होने पर व्यक्ति को प्रशासनिक अधिकारी बनाते हैं। साथ ही ये लोग समाज में लोकप्रिय होते हैं और खूब मान- सम्मान पाते हैं।

2- यदि कुंडली के दशम भाव पर दशमेश की दृष्टि हो और जन्मांग चक्र में शुभ ग्रह परस्पर द्विद्र्वादश योग बनाएं। इसके साथ ही लग्नेश मतबूत हो तो प्रशासनिक सेवा में जाने के अवसर मिलते हैं। साथ ही ऐसे लोग कम उम्र में हो सरकारी नौकरी पा लेते हैं। ये लोग देश ही नहीं विदेश में भी खूब नाम कमाते हैं।

3- यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि ग्रह नवम स्थान में विराजित हो और दशम में मकर राशि या नवांश में दशम भाव में मंगल विराजमान हो। साथ ही बुध-गुरु और शुक्र पंचम स्थान में हो और कोई एक ग्रह उच्च राशि या नवांश में हो तो व्यक्ति पुलिस या खुफिया ऐजेंसी में बड़ा अधिकारी बनता है। ये लोग निडर और साहसी होते हैं। 

4- ज्योतिष शास्त्र अनुसार यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में सूर्य, केद्र, भाव में उच्च राशि और उच्च नवांश में, दशमेश लाभ में, लग्नेश और भाग्येश अपने घर में या परस्पर द्विद्र्वादश में स्थित हों तो जातक प्रशासनिक सेवा में जा सकता है। साथ ही ऐसे लोग स्वाभिमानी और थोडे़ जिद्दी होते हैं।

5- यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में मंगल चंद्रमा से तीसरे स्थान पर हो और शनि सातवें स्थान पर हो। वहीं दूसरी ओर शनि से सप्तम भाव में शुक्र और शुक्र से सप्तम भाव में गुरु होना चाहिए। तो इंद्र योग बनता है। ऐसा व्यक्ति प्रशासनिक पद पाता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024