Saraswati Mata Juban Par Kab Aati Hai: सनातन धर्म में मां लक्ष्मी, मां पार्वती और मां सरस्वती को तीन प्रमुख देवियों के रूप में पूजा जाता है। जहां मां लक्ष्मी धन की देवी हैं, वहीं माता सरस्वती को विद्या, ज्ञान, बुद्धि और वाणी की देवी माना जाता है। हमारी जुबान यानी वाणी पर मां सरस्वती का वास माना गया है। आपने भी घर में अक्सर बड़े बुजुर्गों से यह कहते हुए सुना होगा कि कभी भी किसी से बुरा नहीं बोलना चाहिए क्योंकि न जाने कब जुबान पर मां सरस्वती बैठ जाएं। इसलिए हमेशा शुभ-शुभ बोलना चाहिए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि धर्म शास्त्रों के अनुसार, दिन में एक खास समय ऐसा होता है जब मां सरस्वती वास्तव में जुबान पर विराजती हैं और उस समय कही गई बातें सच साबित हो जाती हैं? ऐसे में आइए जानते हैं कि मां सरस्वती जुबान पर कब बैठती हैं और किस समय में बोली गई बात सच होती है।

24 घंटे में सिर्फ 20 मिनट का होता है वो शुभ समय

धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, पूरे दिन में केवल 20 मिनट ऐसे होते हैं जब मां सरस्वती व्यक्ति की जीभ यानी जुबान पर बैठती हैं। उस दौरान व्यक्ति द्वारा कही गई बात अक्सर सच हो जाती है। चाहे वह भविष्यवाणी हो, कोई इच्छा या फिर विचार, इस दौरान बोले गए शब्दों में विशेष शक्ति होती है।

कब होता है वह खास समय?

हिंदू धर्म में दिन की शुरुआत ब्रह्म मुहूर्त से मानी जाती है, जो सूर्योदय से पहले का समय होता है। शास्त्रों के अनुसार, सुबह 3 बजकर 10 मिनट से 3 बजकर 15 मिनट तक का समय बेहद शुभ होता है। इस समय अगर मन में कोई अच्छी बात सोचें या कहें तो वह सच साबित हो सकती है। इसके अलावा सुबह 3 बजकर 20 मिनट से 3 बजकर 40 मिनट तक का समय ऐसा माना जाता है जब मां सरस्वती जुबान पर बैठती हैं। यानी यह 20 मिनट का समय अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। इस दौरान बोली गई कोई भी बात सच होने की संभावना अधिक होती है। इसलिए इस वक्त हमेशा शुभ और सकारात्मक बातें बोलनी चाहिए।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।