Astro Tips: हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र में सुखी जीवन और सुख-समृद्धि के लिए कुछ खास नियम बनाएं गए हैं। जिनका पालन करके जातक खुशहाल जीवन जी सकता है। घर में सही दिशा में समान रखने, पेड़-पौधे की दिशा से लेकर सूर्योदय और सूर्यास्त को लेकर भी कुछ नियम बनाए गए हैं। ऐसे ही सूर्यास्त के समय कुछ कार्यों को करने या न करने का विशेष महत्व बताया गया है। बड़े-बुजुर्ग और शास्त्र दोनों ही यह बताते हैं कि सूर्यास्त के बाद वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव सबसे अधिक होता है। इसलिए कुछ काम ऐसे हैं जिन्हें इस समय बिल्कुल नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसके फल अशुभ हो सकते हैं। इसके साथ ही मां लक्ष्मी के रूष्ट होने के साथ कुंडली में कुछ ग्रहों की स्थिति भी कमजोर हो जाती है। आइए जानते हैं सूर्यास्त के बाद कौन से काम करने की है मनाही…

किसी को हल्दी न दें

सूर्यास्त के बाद किसी को हल्दी देना शुभ नहीं माना जाता। शास्त्रों के अनुसार हल्दी का संबंध गुरु बृहस्पति से है, जिन्हें धन, सौभाग्य और ज्ञान का कारक माना जाता है। ऐसे में सूर्यास्त के समय हल्दी देने से गुरु देव नाराज हो सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति और परिवार में समृद्धि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

सूर्यास्त के बाद झाड़ू न लगाएं

झाड़ू को मां लक्ष्मी का रूप माना गया है, जो घर की गंदगी साफ करने और लक्ष्मी के आगमन का संकेत देती है। लेकिन शाम के समय झाड़ू लगाने से लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं। इसलिए सूर्यास्त के बाद घर की सफाई या झाड़ू लगाने से बचना चाहिए।

सूर्यास्त के बाद कुछ चीजें न दें

वास्तु शास्त्र के अनुसार, सूर्यास्त के बाद दूध, दही, पनीर, चीनी, नमक आदि का दान करना या फिर किसी को देने से बचना चाहिए। ऐसा करने से घर की सुख-समृद्धि उस व्यक्ति के साथ चली जाती है।

कपड़े धोना या सुखाना न करें

वास्तु शास्त्र के अनुसार सूर्यास्त के बाद कपड़े धोने या सुखाने से बचना चाहिए। इस समय वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव अधिक होता है, जिससे कपड़ों के माध्यम से यह ऊर्जा शरीर और मानसिक स्थिति पर असर डाल सकती है।

18 महीने बाद ग्रहों के सेनापति बनाएंगे मंगल आदित्य राजयोग, इन राशियों की हो सकती है चांदी ही चांदी, खूब कमाएंगे पैसा-शोहरत

दही का सेवन न करें

सूर्यास्त के बाद दही का सेवन शुभ नहीं माना जाता। इसका संबंध शुक्र ग्रह से है, जो धन-वैभव, आकर्षण और सौंदर्य का कारक है। सूर्य और शुक्र के बीच मित्रता का भाव न होने के कारण यह समय दही खाने के लिए उपयुक्त नहीं होता।

नए साल में मिथुन, कर्क के साथ सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में वह साल के आरंभ में ही चंद्रमा के साथ युति करके गजकेसरी राजयोग का निर्माण करेंगे। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। लेकिन इन तीन राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। जानें इन लकी राशियों के बारे में

मेष वार्षिक राशिफल 2026वृषभ वार्षिक राशिफल 2026
मिथुन वार्षिक राशिफल 2026कर्क वार्षिक राशिफल 2026
सिंह वार्षिक राशिफल 2026कन्या वार्षिक राशिफल 2026
तुला वार्षिक राशिफल 2026

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें