Astro Tips: अक्सर ऐसा कहा जाता है कि कुछ भी बोलने से पहले व्यक्ति को अच्छे से सोच-विचार कर लेना चाहिए। क्योंकि शास्त्रों की मानें तो दिन के 24 घंटे में से एक समय ऐसा आता है जब देवी सरस्वती व्यक्ति की जीभ पर विराजमान होती हैं। ऐसा माना जाता है कि इस समय कही गई बात सच साबित हो सकती है। इसलिए हमेशा गलत शब्दों का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। ऐसे में अगर आप भी जानना चाहते हैं कि 24 घंटे में से किस समय मां सरस्वती जुबान पर विराजमान करती हैं तो इसके लिए जरूर पढ़ें ये पूरी खबर।

जुबान पर कब विराजमान होती हैं मां सरस्वती?

सनातन धर्म में ब्रह्म मुहूर्त के समय को सबसे शुभ माना गया है। शास्त्रों की मानें तो ब्रह्म मुहूर्त के समय सुबह 3 बजकर 10 मिनट से लेकर 3 बजकर 40 मिनट के बीच का ही वह समय होता है जब देवी सरस्वती व्यक्ति की जीभ पर आकर विराजमान होती हैं। ऐसा कहा जाता है इस समय जुबान से निकली बात सच साबित हो सकती है।

मां सरस्वती को प्रसन्न करने के उपाय

अगर आप सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो मां सरस्वती की पूजा के समय इन मंत्रों का जाप करें। मंत्र इस प्रकार है – ‘ॐ ऐं सरस्वत्यै ऐं नम:’ , ‘ऐं महासरस्वत्यै नमः’

अगर आप देवी सरस्वती की कृपा पाना चाहते हैं तो ऐसे में उन्हें श्वेत कमल पुष्प अर्पित करें। इससे वह प्रसन्न होकर आपको आशीर्वाद देंगी। माना जाता है कि देवी को सफेद कमल के फूल बेहद प्रिय है।

अगर छात्रों का मन पढ़ाई में नहीं लग रहा है तो ऐसे में छात्र अपने स्टडी रूम में माता सरस्वती की तस्वीर स्थापित करें। ऐसा करने से पढ़ाई में आपकी रुचि बढ़ेगी।

मां सरस्वती के मंत्र

सरस्वती देवी का मूल मंत्र: ॐ सरस्वत्यै नमः
सरस्वती का बीज मंत्र: क्लीं
महाभद्रा ॐ महाभद्रायै नमः
महामाया ॐ महमायायै नमः
वरप्रदा ॐ वरप्रदायै नमः
श्रीप्रदा ॐ श्रीप्रदायै नमः
सरस्वती वंदना मंत्र: या कुन्देन्दुतुषारहारधवला या शुभ्रवस्त्रावृता
विद्या प्राप्ति के लिए मंत्र: सरस्वति महाभागे विद्ये कमललोचने

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024