हर इंसान चाहता है कि उसके ऊपर सदा मां लक्ष्मी की कृपा बनी रही। साथ ही उसको जीवन में सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होती रहे। आपको बता दें कि मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा गया है। मतलब मां लक्ष्मी की कृपा के बिना धन की प्राप्ति संभव नहीं है। वहीं आपने देखा होगा लोग मेहनत खूब करते हैं लेकिन उनको सफलता नहीं मिलती और उनको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। यहां हम आपको तिजोरी से जुड़े ज्योतिष के कुछ उपाय बताने जा रहे हैं। जिनको करने से आपको धन में वृद्धि हो सकती है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में…

सिद्ध करके रखें पीली कौड़ी:
दीपावली या धनतेरस के दिन श्रीसूक्त के मंत्रों से 7 कौड़ियों को सिद्ध करके अलमारी या जहां पैसे रखते हैं, वहां इन कौडियों को रखना चाहिए। ऐसा करने से धन में वृद्धि में होती है। अगर आप दीपावली या धनतेरस पर कौडियों को नहीं रख पाएं तो आप शुक्रवार के दिन भी कौड़ियों को रख सकते हैं। क्योंकि शुक्रवार के दिन का संबंध माता लक्ष्मी से माना जाता है।

कमल का फूल रखना है शुभ फलदायी:
मां लक्ष्मी को कमल का फूल बहुत पसंद है। इसलिए अलमारी या प्रतिष्ठान में मतलब जहां आप धन रखते हैं, वहां कमल का फूल रखना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और सुख- समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं।

हल्की गांठ से दूर होगी आर्थिक तंगी:
आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए हल्दी की गांठ का उपाय अचूक है। आपको गुरुवार या शुक्रवार के दिन हल्दी की  छोटी 5 गांठ को लेकर लाल या पीले कपड़े में धन के साथ रख देनी है। ऐसा करने मां लक्ष्मी का हमेशा आपके ऊपर आशीर्वाद बना रहेगा।

तिजोरी में रखें एकाक्षी नारियल:
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार  एकाक्षी नारियल को सिद्ध कर घर या दुकान की तिजोरी में रखा जाए तो हमेशा बरकत बनी रहती है। साथ ही जिस घर में एकाक्षी नारियल की पूजा होती है, उस घर के लोगों पर तांत्रिक क्रियाओं का प्रभाव नहीं होता है और उस परिवार के सदस्यों को मान-सम्मान, प्रतिष्ठा व यश प्राप्त होता है।

तिजोरी में रखें कुबेर यंत्र:
कुबेर भगवान को स्थाई धन संपत्ति का देवता माना जाता है, इसलिए तिजोरी में कुबेर यंत्र या फिर श्री यंत्र रखना चाहिए। श्री यंत्र को साक्षात मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि इससे आपके घर में हमेशा धन की बरकत बनी रहती हैं और कभी धन की कमी नहीं होती है।