Things You Should Never Do Before Bed: रात का समय बहुत ही खास होता है। यह दिनभर की थकान के बाद आराम करने, खुद के बारे में सोचने और ईश्वर को याद करने का समय होता है। शास्त्रों और वास्तु शास्त्र में रात के समय को शनिदेव से जुड़ा माना गया है, जो कर्म, अनुशासन और न्याय के देवता हैं। ऐसे में रात के समय की गई छोटी-छोटी गलतियां शनिदेव को नाराज कर सकती हैं। साथ ही, ये घर में नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित कर सकती हैं। वास्तु में कुछ विशेष कार्य बताए गए हैं जिन्हें सोने से पहले बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि ये जीवन में मानसिक तनाव, आलस्य, रोग व धन हानि का कारण बन सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कौन-सी वे गलतियां हैं जिन्हें आपको करने से बचना चाहिए।

रात को कपड़े भिगोकर छोड़ना

कई लोगों की आदत होती है कि वह रात को कपड़े धोकर उन्हें बाल्टी या टब में भिगोकर रख देते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार अगर आप ऐसा करते हैं तो इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश कर सकती है। इससे न सिर्फ आलस्य बढ़ता है, बल्कि घर में मानसिक अशांति और स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां भी हो सकती हैं।

आटा गूंथकर पूरी रात फ्रिज में रखना

कई बार सुविधा के लिए हम रात को ही अगले दिन के लिए आटा गूंथकर फ्रिज में रख देते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार यह अशुद्धता का प्रतीक माना जाता है। ऐसा करने से शनिदेव नाराज हो सकते हैं। इसलिए रात के समय आटा गूंथ कर फ्रिज में बिल्कुल भी न रखें।

झूठ बोलकर सोना

अगर हम दिनभर में किसी से झूठ बोलते हैं और उसे स्वीकार किए बिना सो जाते हैं, तो यह मन और आत्मा पर बोझ डालता है। शास्त्रों में इसे अधर्म माना गया है। सोने से पहले कोशिश करें कि मन शांत हो, किसी से झूठ बोला हो तो क्षमा मांग लें या अगले दिन सुधारने का संकल्प लें। इससे नींद भी अच्छी आती है और आत्मा भी शांत रहती है।

गंदे बिस्तर पर न सोएं

वास्तु शास्त्र के अनुसार गंदे और अस्त-व्यस्त बिस्तर पर सोने से मन बेचैन रहता है और नींद ठीक से नहीं आती। साथ ही, यह नकारात्मकता को आमंत्रित करता है। बिस्तर को सही ढंग से ठीक करके सोने से मानसिक शांति और सुकून मिलता है।

भगवान का स्मरण किए बिना न सोएं

रात को सोने से पहले ईश्वर का ध्यान करना, दिनभर की गलतियों के लिए क्षमा मांगना और अगले दिन के लिए अच्छा सोचकर सोना बहुत लाभकारी होता है। इससे आत्मा को शांति मिलती है और शनिदेव भी प्रसन्न होते हैं।

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।