Things You Should Never Donate: धर्म ग्रन्थों में दान करना एक पुण्य का काम बताया गया है। कहा जाता है कि दान करने से भगवान प्रसन्न होते हैं जिससे घर में सुख शांति और बरकत आती है। जरूरतमंदों की मदद करने से पुण्यों की प्राप्ति होती है। विभिन्न ग्रंथों और पुराणों में ये भी बताया गया है कि दान हमेशा ऐसे व्यक्ति को ही करना चाहिए जो योग्य हो। साथ ही कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका दान करने से नुकसान होने की ज्यादा संभावनाएंब रहती हैं।
सबसे पहले तो दान करते समय इस बात का ध्यान रखें कि दान हमेशा उसे ही करें जिससे सामने वाला संतुष्ट हो सके। जिसे उस दान की जरूरत ही नहीं उसे दान देने से कोई लाभ नहीं होता। क्योंकि जरूरतमंद को दान देंगे तो वह जब भी आपकी दी हुई वस्तु का प्रयोग करेगा तो आपको दुआ देगा।
कहा जाता है कि झाड़ू भी किसी को दान में नहीं देना चाहिए। क्योंकि धार्मिक मान्यताओं अनुसार झाड़ू देवी लक्ष्मी को घर में लाने वाला होता है। इसलिए धनतेरस के अवसर पर झाड़ू खरीदा जाता है। झाड़ू धन समृद्धि का कारक होता है इसलिए इसे हमेशा ऐसी जगह पर रखा जाता है जिससे आने जाने वाले की नजर इस पर ना पड़े। माना जाता है कि झाड़ू का दान देने से घर की बरकत भी चली जाती है।
देवी लक्ष्मी को धन की देवी कहा गया है। हर कोई चाहता है कि देवी मां की कृपा उनके घर पर बनी रहे। इसलिए देवी लक्ष्मी की प्रतिमा का दान भी नहीं करना चाहिए। कई लोग चांदी के सिक्के पर अंकित लक्ष्मी गणेश का दान करते हैं उसे भी अच्छा नहीं माना जाता।
भूखे को भोजन दान देना सबसे उत्तम माना गया है। लेकिन कुछ लोग भूखे लोगों के सामने दान स्वरूप बासी और अरुचिकर भोजन रख देते हैं। ऐसा दान करने से पुण्य की प्राप्ति नहीं होती। साथ ही ऐसे लोगों से देवी लक्ष्मी रूठ जाती हैं।
धार्मिक पुस्तकों का दान हमेशा ऐसे व्यक्ति को ही करना चाहिए जिसकी उसमें रुचि हो। नास्तिक व्यक्ति को ऐसे पुस्तकों का दान देंगे तो वह उससे ज्ञान लेने की बजाय उसे अपमान पूर्वक कहीं रख देगा। इससे पुण्य की बजाय आपका पाप बढ़ेगा। इसके अलावा सुख समृद्धि बनी रहे इसके लिए नुकीली चीजों का भी दान करने से बचना चाहिए, ऐसा मान्यताएं हैं।
