Astro Remedies For Planet: ज्योतिष अनुसार ग्रहों का हमारे जीवन में काफी योगदान होता है। ग्रहों के शुभ प्रभाव से ही जीवन में सुख सुविधाएं आती हैं। इसलिए इन्हें मजबूत करने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं। कोई ग्रहों से जुड़े रत्न पहनता है तो कोई विशेष पूजा पाठ कर ग्रहों की शांति करवाता है। लेकिन यहां आप जानेंगे कि किन चीजों का दान करके सभी ग्रहों की स्थिति में सुधार लाया जा सकता है।
सूर्य सभी ग्रहों का राजा माना जाता है। इस ग्रह के कमजोर होने से करियर में दिक्कतें आने लगती हैं। इसे मजबूत करने के लिए आप शुद्ध घी, केसर या फिर गेहूं का दान कर सकते हैं।
चंद्रमा के कमजोर होने से मानसिक तनाव बढ़ने लगता है। जिससे जातकों को क्षय रोग के होने का खतरा रहता है। चंद्र दोष से छुटकारा पाने के लिए चंद्रमा को जल तो अर्पित करना ही चाहिए। साथ ही रसीले फल, चावल आदि चीजों का दान करके भी इस ग्रह को मजबूत कर सकते हैं।
मंगल को मजबूत करने के लिए लाल फल और सब्जियों का दान कर सकते हैं। इससे मंगल देवता प्रसन्न होते हैं।
बुध को मजबूत करने के लिए धनिया, मूंग दाल, हरी सब्जियों व सौंफ का ज्यादा प्रयोग करने के साथ इनका दान भी लाभकारी माना गया है। इसके अलावा त्रिफला, सहजन की फली इत्यादि का दान भी कर सकते हैं।
गुरु को मजबूत करने के लिए हल्दी, केसर, केला या पीले रंग की वस्तुओं का दान कर सकते हैं। इससे गुरु प्रसन्न होते हैं।
शुक्र को मजबूत करने के लिए सफ़ेद चीजें जैसे दूध, दही, चावल इत्यादि का दान करना चाहिए। साथ ही मखाने के खीर का सेवन करने से भी शुक्र ग्रह के मजबूत होने की मान्यता है।
शनि को मजबूत करने के लिए सरसों के तेल, काले तिल, काली उड़द, कलौंजी इत्यादि का दान कर सकते हैं। इससे शनि देवता प्रसन्न होते हैं। साथ ही शनिवार के दिन खिचड़ी का सेवन करना चाहिए। इस राशि वालों की बढ़ेंगी मुश्किल क्योंकि आप पर शनि साढ़े साती का होने जा रहा है आरंभ, जानिए डिटेल
राहु और केतु को मजबूत करने के लिए सिरका, नमक इत्यादि का उपयोग करना चाहिए। इससे राहु और केतु ग्रह शांत होते हैं।