जीवन में हर इंसान चाहता है कि वह धन- समृद्धि से हमेशा परिपूर्ण रहे। साथ ही उसके जीवन में कभी भौतिक सुखों की कमी न रहे। लेकिन, कई बार मेहनत करने के बाद भी व्यक्ति को जीवन में तरक्की नहीं मिल पाती है। वहीं कई लोग धन कमाते तो बहुत है लेकिन धन जोड़ नहीं पाते, उनका धन किसी न किसी रास्ते खर्च हो जाता है। ज्योतिष शास्त्र में धन प्राप्ति के लिए कुछ आसान और सरल उपाय बताए गए हैं। जिनको करने से धन आगमन के मार्ग खुलते हैं और आर्थिक तंगी के छुटकारा मिल सकता है।
तुलसी मां की करनी चाहिए रोज पूजा- अर्चना:
सनातन धर्म में तुलसी के पौधे को अत्यंत पवित्र माना गया है। कोई भी पूजा तुलसी के बिना अधूरी मानी जाती है। ऐसे में अगर आप तुलसी का पौधा घर में लगाते हैं तो इससे माता लक्ष्मी की कृपा आपको प्राप्त होगी। साथ ही आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। इसके अलावा तुलसी की मिट्टी का तिलक करना भी लाभकारी माना जाता है।
सूर्य देव को रोज जल चढ़ाएं:
सुख- समृद्धि के लिए रोज सूर्य उदय से पहले उठने की आदत बनाएं और नियमित पिसी हुई हल्दी डालकर जल दें। ज्योतिष के अनुसार सूर्य देव को ग्रहों का राजकुमार कहा गया है। साथ ही सूर्य देव नौकरी और मान- प्रतिष्ठा के कारक माने जाते हैं। इसलिए इसलिए सूर्य को जल देने से आपका करियर धीरे धीरे चमकने लगेगा। साथ ही धन आगमन के मार्ग भी खुलेंगे।
किचन को गंदा नहीं छोड़ें:
घर के सदस्यों के जीवन में तरक्की के लिए किचन को रात के समय बिल्कुल भी गंदा का छोड़े। वहीं अगर आप ऐसा करते हैं तो आपसे मां लक्ष्मी रूठ सकतीं हैं। साथ ही रसोई गंदा छोड़ने से घर में दरिद्री छा जाती है। इसलिए अपने किचन से सारे बर्तन और चूल्हा साफ करने के बाद ही सोएं।
धन प्राप्ति के लिए करें इन स्त्रोत का पाठ:
घर में रोज कनकधारा और लक्ष्मी स्त्रोत का पाठ करना शुभफलदायी माना जाता है। मान्यता है इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और घर के सदस्यों की तरक्की होती चली जाती है।
भगवान शिव का करें रोज अभिषेक:
शिवलिंग का रोज अभिषेक करना लाभकारी रहता है। इसलिए रोज भगवान शिव का गन्ने के रस से और दूध से अभिषेक करें। इससे भगवान शिव की कृपा आपके ऊपर सदा बनी रहेगी। साथ ही आर्थिक स्थिति भी धीरे- धीरे ठीक होती चली जाएगी।