Tarot Rashifal/Horoscope 2020, 12 May 2020: मेष: आज का दिन आपके लिए चुनौती भरा रहने के आसार हैं। लॉकडाउन के चलते जो लोग ऑफिस से घर का काम कर रहे हैं वे अपने काम के साथ लापरवाही न बरतें। अपने काम को सतर्कता के साथ करें। हेल्थ का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। बाहर जाने से बचें। नए प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं।

वृष: आज का दिन आपके लिए तनाव भरा रहने के आसार हैं। सिर दर्द परेशान कर सकता है। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन अनुकूल है। पार्टनर के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

मिथुन: जीवनसाथी के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा। किसी पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। उधारी लेने और देने से भी बचें।

कर्क: इस समय खर्चों में अचानक से बढ़ोतरी हो सकती है। इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। ऑफिस में किसी से वाद विवाद में न पडे़ं नहीं तो आपका नुकसान हो सकता है।

Horoscope Today, 12 May 2020: मिथुन वाले भविष्य को लेकर रहेंगे चिंतित, कर्क जातक वाहन चलाते समय बरतें सावधानी

सिंह: किसी भी नये काम की शुरुआत बिना सोचे समझे न करें। यात्रा करने से बचें। माता पिता के साथ किसी बात को लेकर वाद विवाद हो सकता है। कर्ज लेना पड़ सकता है।

कन्या: आपके लिए आज का दिन कुछ अच्छे संकेत नहीं दे रहा है। बॉस से डांट सुननी पड़ सकती है। सहयोगी कर्मचारी आपके काम को बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं।

तुला: नौकरी में परिवर्तन होने के आसार हैं। घर परिवार में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। लंबे समय बाद किसी पुराने दोस्त से फोन पर बात हो सकती है। धार्मिक चीजों की तरफ मन आकर्षित होगा।

वृश्चिक: व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने के संकेत है। आय में बढ़ोतरी के आसार हैं। नौकरी में भी अचानक कोई सफलता मिल सकती है।

Career/Finance Horoscope Today, 12 May 2020: कर्क राशि वालों की आर्थिक स्थिति में आयेगा सुधार, सिंह वालों के अटके काम होंगे पूरे

धनु: आज शरीर में आलस रहने के कारण आप अपने कार्यों को सही तरीके से पूरा नहीं कर पायेंगे। बेहतर होगा कि आराम करके ही कोई काम प्रारंभ करें।

मकर: मकर वालों की आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार होने की संभावना है। माता पिता का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन के लिए सुख का दिन है। संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है।

कुंभ: इंटरनेट के जरिए कोई भी रिलेशन बनाते समय सावधानी रखें। गलत राह पर चलने से बचें। किसी को पैसा उधार देने से भी आज आपको बचना चाहिए।

मीन: आपके लिए आज का दिन अच्छा रहने के संकेत मिल रहे हैं। परिवार वालों के साथ काफी अच्छा समय व्यतीत कर पायेंगे।