Tarot Rashifal/Horoscope 2020, 09 May 2020: मेष: आज का दिन आपके लिए सफलता भरा रहने वाला है। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। नया प्रोजेक्ट मिलने के आसार हैं। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध पहले से बेहतर होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लेकिन घर परिवार में किसी बात को लेकर वाद विवादों का सामना करना पड़ सकता है।
वृष: टैरो राशिफल के माध्यम से आज का दिन आपका मिला जुला रहने के संकेत मिल रहे हैं। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। प्रेमी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। इंटरनेट के जरिए पुराने साथियों के संपर्क में आयेंगे।
मिथुन: आज आपको धैर्य से काम लेने की जरूरत है। जरा जरा सी बात पर क्रोधित होने से आपके काम बिगड़ सकते हैं। पार्टनर के साथ भविष्य की योजनाओं पर बात हो सकती है।
कर्क: नौकरी में परिवर्तन करने की सोच रहे हैं तो अभी समय बेहतर नहीं है। जब तक कोई अच्छी जॉब हाथ में न आ जाए तब तक कोई भी निर्णय न लें। साझेदारी के काम में आपको नुकसान हो सकता है।
सिंह: जीवनसाथी के साथ संबंध कुछ ठीक रहने के आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं। किसी बात को लेकर गंभीर झगड़ा हो सकता है। बेहतर होगा आज आप दूरी बनाकर रखें।
कन्या: स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। अचानक से तबीयत बिगड़ने के आसार हैं। बेफजूल की चीजों में धन खर्च करने से आपका आर्थिक बजट बिगड़ सकता है।
तुला: कुछ भी नया शुरू करने से पहले किसी जानकार व्यक्ति की सलाह ले लें। लेन-देन के कार्यों में सावधान रहें नुकसान होने के आसार हैं। अचानक किसी काम के चलते बाहर जाना पड़ सकता है।
वृश्चिक: आज आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल मिलेगा। इसलिए भाग्य से ज्यादा कर्म पर भरोसा करें। किसी बात को लेकर मानसिक तनाव हो सकता है।
धनु: लंबे समय बाद आज आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। जिससे आपका दिन अच्छा गुजरेगा। पुराने साथी से फोन पर बात कर सकते हैं। करियर से संबंधित परियोजनाएं सफल होंगी।
मकर: कुछ पाने की इच्छा में गलत राह पर चलने से बचें। अपना काम ईमानदारी और मेहनत से करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। माता से विवाद होने के कारण आप परेशान रह सकते हैं।
कुंभ: किसी लंबी बीमारी से राहत मिलती हुई नजर आ रही है। धार्मिक कार्यों की तरफ रूचि बढ़ेगी। माता पिता की तरफ से आर्थिक सहयोग मिलने के आसार हैं।
मीन: आज आपका ज्यादा से ज्यादा समय अपने पार्टनर के साथ बीतेगा। टेंशन दूर होंगी। व्यायाम पर ज्यादा ध्यान देंगे।
