Tarot Rashifal/Horoscope 2020, 08 May 2020: मेष: दिन चुनौतियों से भरा रहने वाला है। किसी न किसी बात पर कार्यक्षेत्र में विवादों का सामना करना पड़ सकता है। पार्टनर के साथ संबंध भी कुछ ठीक नहीं रहेंगे। आपको अपने स्वभाव में परिवर्तन लाने की जरूरत है। ज्यादा गुस्सा सेहत और रिश्तों दोने के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।
वृष: करियर या लव लाइफ से संबंधित कोई भी निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचें। अपने आप को शांत रखने के लिए आप योग और प्राणायाम कर सकते हैं। आज शरीर में ऊर्जा तो रहेगी लेकिन इसका प्रयोग सही काम में करें।
मिथुन: आपके लिए आज का दिन कुछ खास नजर नहीं आ रहा है। बेवजह के विवादों का सामना करना पड़ सकता है। माता पिता से भी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। पढ़ाई में मन कम लगेगा।
कर्क: आज आपको खूब समय मिलने वाला है जिसका उपयोग आप काम की चीजों में करें। नए रिश्ते आपको दुख दे सकते हैं। पार्टनर के साथ बेवजह की लड़ाई होने से आपका मन निराश रहेगा।
सिंह: आज काम में आलस करने से आप कोई गंभीर गलती कर सकते हैं। जिसकी वजह से आपको बॉस से सुनना पड़ेगा। नये काम की शुरुआत बिना सोचे समझे न करें।
कन्या: अच्छी योजनाओं के लालच में आकर आप पैसे फंसाने से बचें। ये समय है अपने पैसों का समझदारी से प्रयोग करने का। साथ ही किसी की सलाह से कोई नया काम शुरू करना भी आपके लिए नुकसानदेय साबित हो सकता है।
तुला: आपके लिए आज का दिन कुछ खास नजर नहीं आ रहा है। कार्यक्षेत्र में आपको निराशा का सामना करना पड़ सकता है। प्रमोशन रूकने से आप परेशान हो सकते हैं। लेकिन ये समय है परिस्थिति को समझने और उस पर धैर्य बनाए रखने का।
वृश्चिक: आज आपको अपने पिता से धन की प्राप्ति हो सकता है। जिससे आप अपने दैनिक कार्यों को सुचारू रूप से चला पायेंगे। खान-पान का विशेष ध्यान रखना होगा ज्यादा तला भुना आपके लिए अच्छा नहीं है।
धनु: इंटरनेट के माध्यम से आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है। जो आपके करियर को नई दिशा देने का काम करेगा। मन में किसी को लेकर कोई द्वेष पालने से कुछ हासिल नहीं होगा। बल्कि आपको जरूरत है अपने कार्यों को सही प्रकार से करने की।
मकर: किसी नई योजना पर काम करने से आपको लाभ मिलेगा। आज आपको अपनी कोई खोई हुई वस्तु वापस मिल सकती है। जिससे आप आनंनदित महसूस करेंगे।
कुंभ: आपके लिए आज खुशी भरा दिन है। आपके पार्टनर का साथ आपको करियर में सफलता दिलायेगा। परिजनों के साथ रिश्तों में भी मधुरता आयेगी।
मीन: दैनिक कार्य करते समय सावधानी बरतें चोट लगने के आसार दिखाई दे रहे हैं। बैठे बैठे अपने शरीर को खराब करने की बजाय उसे फिट रखने के लिए उचित व्यायाम करें।

