मेष: आपके लिए आज का दिन मिला जुला रहने के आसार हैं। लंबे समय बाद आपको अपने किसी कार्य में सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। लव पार्टनर के साथ संबंध काफी खराब हो सकते हैं। इसलिए अपने बोलने पर काबू रखें। नई योजनाओं पर काम करने की जरूरत है। धार्मिक कार्यों की तरफ ज्यादा रूचि रहेगी।

वृष: नये काम की शुरुआत सोच समझकर करें। व्यवसाय से संबंधित निर्णय जल्दबाजी में न लें। छोटी मोटी चीजों को लेकर आप डिप्रेशन का शिकार हो सकते हैं। अपने गुस्से पर कंट्रोल रखेंगे तो चीजें आराम से निकल जायेंगी।

मिथुन: आपको सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। शत्रु आपको परेशान करेंगे और हर काम में दुविधा पैदा करेंगे। मन ही मन आप किसी से प्यार कर सकते हैं।

कर्क: आज दिनभर आप अपने शरीर में थकान महसूस करेंगे। जिसकी वजह से आप अपने ऑफिस के कार्यों को समय से पूरा नहीं कर पायेंगे। बेहतर होगा आज छुट्टी लेकर आराम ही कर लें। छोटे भाई बहनों से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है।

Career/Finance Horoscope Today, 07 May 2020: वृषभ वाले निवेश करने से बचें, मिथुन वाले कामकाज में कर सकते हैं गंभीर गलती

सिंह: आजआपको अपने करियर से संबंधित विभिन्न प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। पार्टनर के साथ भी संबंध बिगड़ने के आसार हैं। गलत दोस्तों की संगत से दूर रहें।

कन्या: आज लाभ देने वाला दिन है। आपको अपने किसी पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। करियर में आ रही टेंशन दूर होंगी। मन में कुछ नया करने की इच्छा जागृत होगी। शरीर की ऊर्जा का उचित प्रयोग अपने कार्यों को पूरा करने में लगाएं।

तुला: आज लंबे समय बाद आपकी बात अपने किसी पुराने साथी से हो सकती है। मन बेचैन रहेगा। लव पार्टनर आपसे किसी बात को लेकर वाद विवाद कर सकता है। अपनी पुरानी लाइफ के बारे में अपने पार्टनर से चर्चा करने से बचें।

वृश्चिक: आज का दिन रोमांटिक रहने वाला है। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। आज आपको अपने ऑफिस के कार्यों से फुरसत मिलेगी। बच्चों की तरफ से सुख मिल सकता है।

धनु: आज आप अपने बढ़ते वजन को देखकर परेशान रहेंगे। सलाह है कि आप दुखी होने की बजाय वजन घटाने की दिशा में सोचें। करियर में मिले जुले परिणाम वाला दिन है। मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी।

मकर: आज आप अपने सेहत को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं। ज्यादा तनाव लेने के कारण सिर में दर्द होने के आसार हैं। बाहर जाने की योजना लास्ट समय में टल सकती है।

कुंभ: आज जरूरत है अपने शरीर की तरफ ध्यान देने की। अगर आप थोड़ा भी अस्वस्थ महसूस कर रहे हैं तो डॉक्टर से तुरंत सलाह लें।

मीन: आज आप लंबे समय बाद कोई खुशी महसूस करेंगे। चाहे ये खुशी आपके करियर से संबंधित हो सकती है या फिर लव लाइफ से संबंधित।