Tarot Rashifal/Horoscope 2020, 06 May 2020: मेष: आज का दिन आपके करियर के लिए मिला जुला रहने के संकेत मिल रहे हैं। काम का बोझ ज्यादा रहेगा। मानसिक तनाव के चलते सिर दर्द परेशान करेगा। शांत रहने की कोशिश करें। लव लाइफ में बेवजह की टकरार होगी। जीवन में आगे बढ़ने के लिए आपको सही योजनाएं बनाने की जरूरत है। नए दोस्त बनाते समय सावधानी बरतें।
वृष: कार्यक्षेत्र में आपको विरोध का सामना करना पड़ सकता है। आपका अपने सहयोगी कर्मचारी से वाद विवाद होने के आसार हैं। गुस्से पर काबू रखें और कुछ न कुछ नया करने की कोशिश करें। माता पिता की सेहत कुछ बिगड़ सकती है।
मिथुन: आज आपको सफलता मिलने के आसार हैं। इसलिए अपने कार्यों को सही तरीके से पूरा करें। करियर को लेकर परेशान हो सकते हैं। नौकरी बदलने के फिलहाल कोई आसार दिखाई नहीं दे रहे हैं।
कर्क: आज आप कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे। जिससे आप अपने करियर में कुछ बेहतर कर पाएं। कामकाजी जीवन के लिए समय थोड़ा मुश्किल भरा रहने वाला है। लेकिन अपने प्रयासों द्वारा आप कुछ सुधार कर सकते हैं।
सिंह: आज का दिन आपके लिए मुश्किल रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर गंभीर झगड़ा हो सकता है। पर्सनल लाइफ डिस्टर्ब रहने से आप नौकरी में भी कुछ बेहतर नहीं कर पायेंगे
कन्या: आज आपको लाभ मिलने के आसार हैं। आप खुद को किसी न किसी काम में व्यस्त रखेंगे। शरीर में थकावट ज्यादा रहेगी। हल्का फुल्का बुखार भी आ सकता है। तनाव लेने से बचें।
तुला: मन विचलित रहेगा। भविष्य की चिंता आपको सताएगी। नये विवाहित जातकों को संतान सुख की प्राप्ति के आसार हैं। लंबे समय बाद आपको नौकरी से संबंधित कोई खुशखबरी मिल सकती है।
वृश्चिक: आज का दिन आलस भरा रहेगा जिस कारण आपका किसी काम में मन नहीं लगेगा। बेहतर होगा कि आज आप आराम करें। व्यायाम के जरिए अपने आप को स्वस्थ रखें।
धनु: आज आप पैसों के मामले में सतर्क रहें। बिना किसी जानकारी के कहीं पैसे फंस सकते हैं। किसी पर भी आंखें मूंद कर भरोसा ना करें। ज्यादा लाभ कमाने के चक्कर में आपको हानि हो सकती है। पति पत्नी के संबंधों में खटास आ सकती है।
मकर: आज आप ऑफिस के को लेकर लापरवाही कर सकते हैं। जिस कारण आपको बॉस से डांट सुननी पड़ सकती है। इसलिए सतर्क रहें। घर परिवार में किसी बात को लेकर कलह हो सकता है।
कुंभ: आज आपका मन घर की साफ सफाई में ज्यादा लगेगा। आज आप अपने जरूरी कार्यों को निपटाने के बारे में सोचेंगे और ये बेहतर भी रहेगा। करियर से संबंधित आपको किसी खास व्यक्ति से जरूरी सलाह मिल सकती है।
मीन: आज आप अपने प्रेम संबंधों को लेकर ज्यादा सचेत रहेंगे। आप अपने साथी को खुश करने की हर संभव कोशिश करने वाले हैं। आर्थिक स्थिति में भी कुछ सुधार आने की संभावना है।

