ज्योतिष शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि रंग व्यक्ति के स्वभाव से जुड़े होते हैं। रंग क्रूर ग्रहों के नक्षत्रों को तो ठीक करते हैं साथ ही किसी व्यक्ति का कैसा स्वभाव है वो उसके पसंद के रंग हमारे सामने रखते हैं। यदि अपने पार्टनर का स्वभाव पता लगाना चाहते हैं तो सबसे पहले उसके पसंद के रंगों के बारे में जानकारी रखें। गर्लफ्रेंड को उसके पसंद की ड्रेस देंगे तो वो खुश तो होगी ही साथ ही उसका किस तरह का स्वभाव है वो भी आपके सामने आ जाएगा। रंग बताते हैं कि पार्टनर कितने रोमांटिक होंगे और किस तरह के संबंध बनेंगे।
सफेद- माना जाता है जिन लोगों को सफेद रंग पसंद होता है वो किसी को अपने दिल की बात नहीं बताते हैं इसी कारण इनके फिजिकल रिलेशन भी कमजोर होते हैं।
नीला- जिन लोगों को नीला रंग पसंद होता उनके पार्टनर हमेशा खुश रहते हैं क्योंकि नीला रंग पसंद करने वाले लोग बहुत रोमांटिक होते हैं।
हरा- जिन लोगों को हरा रंग पसंद होता है वो काफी सीधे होते हैं। इन लोगों की प्यार और रिलेशन को लेकर अलग सोच होती है।
नारंगी- इस रंग को पसंद करने वाले लोग बहुत ही क्रिएटिव होते हैं वो हर बार अपने पार्टनर को नए तरीकों से प्यार करते हैं।
गुलाबी- जो लोग गुलाबी रंग पसंद करते हैं वो लोग बहुत ही दिलचस्प होते हैं। रोमांस करने में इन्हें शर्म आती है। जब ये किसी के सामने खुल जाते हैं तो उन्हें हर तरह से खुश रखने की कोशिश करता है।
काला- इस रंग को पसंद करने वाले लोग बहुत ही बोरिंग किस्म के माने जाते हैं। उन्हें प्यार के मामलों में हर चीज बतानी पड़ती है। इनका जब जो करने का मन होता है उसी अनुसार ये चलते हैं। यदि आपके पार्टनर को काला रंग पसंद करते हैं तो उन्हें प्यार करना सीखाना पड़ सकता है।
