छोटा मस्तक- जिन लोगों का मस्तक छोटा होता है उनका जीवन ऐश्वर्य, धन और भोग को दर्शाता है, लेकिन इस तरह के लोग धर्म और शुभ कार्यों से वंचित रहते हैं।

बड़ा मस्तक- जिन लोगों को बड़ा मस्तक प्राप्त होता है माना जाता है कि उन्हें दिव्य ज्ञान अधिक होता है। वो हमेशा दूसरों के कल्याण के बारे में सोचता है और इन्हीं कार्यों के लिए धन संचय करता है।

उभरा मस्तक- इस तरह के मस्तक वाले ईश्वर की दिव्य शक्ति को दर्शाते हैं। इन लोगों का जीवन सीधा बिना किसी लोभ वाला होता है, जिसे आदर्श जीवन भी कहा जाता है।
यदि किसी व्यक्ति का माथा ऊपर से उठा हुआ है तो वो सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है और उस व्यक्ति के जीवन में धनवृद्धि होती है। इस तरह के मस्तक वाले लोग बुद्धिमान होते हैं।

अंदर की तरफ दबा माथा- माना जाता है कि यदि किसी का मस्तक बीच में से दबा हुआ हो और बाल छोटे हो वो व्यक्ति बहुत ही भाग्यवान माना जाता है। इसके साथ इन्हें समाज में सम्मान की प्राप्ति होती है।

नासिका- माना जाता है कि जिन लोगों की नाक आगे से छोटी होती है वो बहुत ही अहंकारी होते हैं। इनका हर काम चलाकी से पूरा होता है। इसके साथ ही माना जाता है कि जिन लोगों की नाक आगे से बड़ी होती है वो धनवान तो होते ही हैं और समाज में प्रतिष्ठित भी होते हैं।

छोटा और टेढ़ा माथा- माना जाता है कि जिन लोगों का माथा बहुत छोटा और गड्ढेदार होता है उनकी सोच बहुत छोटी होती है वो कभी जीवन में आगे नहीं बढ़ पाते हैं। इसी के साथ मन से भी वो कुंठित रहते हैं।

माथा चपटा- जिन लोगों का माथा चपटा होता है वो लोग सिर्फ तथ्यों के आधार पर ही बात करते हैं। माना जाता है कि ये लोग किस्मत के धनी होते हैं।