जीवन की परेशानियों और धन के अत्याधिक प्रवाह को रोकने के लिए हम कई ऐसे उपाय करते हैं जिससे इन सब परेशानियों से बचा जा सके। कई लोग हमें दान-पुण्य करने की सलाह देते हैं तो हम दान करना शुरु कर देते हैं लेकिन क्या दान देना है और क्या नहीं जाने बिना दान करना स्थिति सुधारने की जगह बिगाड़ सकता है। घर में समृद्धि कायम रखनी है तो उसके लिए ये जानना जरुरी है कि क्या और किस समय दान किया जाना लाभकारी हो सकता है। शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि शाम के समय कुछ वस्तुओं का दान करने से धन की हानि होने लगती है।

– प्याज और लहसुन और का संबंध केतु ग्रह से माना गया है। केतु को नकारात्मक शक्तियों का स्वामी माना जाता है। टोना-टोटका आदि भी इसी समय किया जाता है। किसी को भी शाम के समय प्याज और लहसुन आदि दान नहीं करना चाहिए।
– शाम के समय यदि कोई पैसे मांगने आता है तो उसे मना कर देना चाहिए। ये लक्ष्मी के आने का समय होता है इस समय उसका स्वागत करना चाहिए।
– ज्योतिष शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि गुरुवार के दिन किसी को भी हल्दी दान नहीं करनी चाहिए। इस दिन हल्दी दान करने से गुरु ग्रह कमजोर हो सकता है।
– सूर्य और चंद्रमा दोनों ही दूध से संबंध रखते हैं। माना जाता है कि इसे शाम या रात के समय किसी को दान किया जाए तो माता लक्ष्मी और नारायण नाराज हो जाते हैं।

– ज्योतिष विद्या के अनुसार दही को शुक्र ग्रह से संबंधित माना जाता है। इससे सुख और समृद्धि में बढ़ोतरी होती है। इसलिए सूर्य के डूबने के समय इसे दान नहीं करना चाहिए।