मेष- जो कार्य शुरु किए हुए हैं उनमें सफलता मिल सकती है। भाग्य का सहारा मिलेगा जिससे नौकरी, व्यापार, पिता से लाभ और आर्थिक लाभ हो सकते हैं।
वृषभ- आपकी संतान किसी कार्य में व्यस्त है तो उस कार्य के पूर्ण होने में परेशानी आ सकती है, जिसके कारण बिना वजह का खर्च बढ़ सकता है। कागजी कामों में थोड़ी सावधानी बरतनी पड़ सकती है। इसके साथ क्रोध में वाणी पर संयम रखें।
मिथुन- समाज में प्रभाव बढ़ सकता है और इसके साथ वाणी का प्रभाव भी बढ़ेगा। किसी पारिवारिक सम्मेलन में जा सकते हैं। जो लोग दैनिक व्यवसाय करते हैं उनकी स्थिति अनुकूल रह सकती है।
कर्क- किसी यात्रा के योग बन सकते हैं, विदेश संबंधी कार्यों से जुड़े हैं तो वो सुधरेंगे। शत्रु शांत अवस्था में जा सकते हैं और उनकी चालों का प्रभाव नहीं होगा।
सिंह- धन के मामलों में सफलता मिल सकती है और परिवार-दोस्तों का सहयोग मिलेगा। वाणी के कारण समाज में प्रभाव बढ़ेगा। संतान किसी तरह की खुशखबरी दे सकती है।
कन्या- राजनीति, व्यापार, नौकरी में तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं। तरक्की मिलने से समाज में प्रभाव बढ़ेगा और मन के अनुसार कार्य होंगे। किसी तरह का शुभ समाचार मिल सकता है। पारिवारिक कार्य पूर्ण होंगे।
तुला- भाग्य का साथ रहेगा जिससे पराक्रम बढ़ेगा। सभी कार्य बनते हुए नजर आएंगे और इच्छा के अनुसार कार्य पूर्ण होंगे। यात्रा के योग बनते हुए नजर आ रहे हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
वृश्चिक- स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन कार्य में रुकावटें आती रहेंगी। सफल होने के योग बनते नजर आ रहे हैं और आय में बढ़ोतरी हो सकती है। वाणी का प्रभाव बढ़ेगा।
धनु- बिजनेस में बढ़ोतरी होगी, नौकरी करने वाले लोगों का प्रमोशन हो सकता है। समाज में प्रभाव बढ़ेगा और दैनिक कामों में सफलता मिलेगी। पति-पत्नी के जीवन में मधुरता आने के पूरे योग बन रहे हैं।
मकर- शत्रुओं का किसी भी प्रकार से आपकी सफलता पर प्रभाव नहीं होगा। कार्यों में रुकावट आ सकती है, लेकिन सफलता निश्चित है। भाग्य का पूरा साझ रहेगा, जो भी काम शुरु कर रहें हैं अंत में सफल होंगे।
कुंभ- कार्य थोड़ी धीमी गति से पूरे होंगे। संतान से पूरा सहयोग मिल सकता है जिसके कारण जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। लेखन से जुड़े लोगों के लिए समय बहुत ही अनुकूल है।
मीन- परिवार में शुभ काम शुरु होंगे, वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बुध का प्रभाव यदि हानि कर रहा हो तो खड़ा मूंग सवा पाव गाय को बुधवार के दिन खिलाएं या किसी मंदिर में दान करें। इसके साथ बुध के प्रभाव से बचने के लिए पन्ना पहनना शुभ हो सकता है। भगवान गणेश को लड्डू का प्रसाद चढ़ाएं।


