Arun Govil Thoughts: 90 के दशक में रामायण और उत्तर रामायण में श्रीराम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल (Arun Govil) को लोग आज भी श्रीराम की तरह ही सम्मान और प्यार देते हैं। समय-समय पर अरुण अलग-अलग विषयों पर अपनी राय अपने चाहने वालों के सामने रखते रहते हैं। इस बार भी ऐसा ही हुआ है।
अरुण गोविल (Arun Govil Official Twitter Handle) ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल (@arungovil12) से ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा कि – “मुसीबत में फंस जाने पर मनुष्य को गृह दोष, वास्तु दोष, पितृ दोष, शनि दोष, कालसर्प दोष सब दिखाई देने लगते हैं, केवल खुद का दोष दिखाई नहीं देता..”
अरुण गोविल के इस ट्वीट पर बहुत-से लोगों ने जय श्री राम लिखकर अपना मत रखा। आपको बता दें कि अरुण लाइफ मैनेजमेंट मोटिवेशनल स्पीकर के तौर पर विभिन्न विषयों पर अपने विचार दुनिया के सामने रखते रहते हैं। वर्तमान में वो एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के तौर पर टेलीविजन और फिल्म इंडस्ट्री में अपने अस्तित्व को बनाए रखे हुए हैं। लेकिन दर्शकों के बीच उनकी पहचान हमेशा से ही श्री राम के तौर पर होती आई है।
मुसीबत में फंस जाने पर मनुष्य को गृह दोष , वास्तु दोष , पितृ दोष , शनि दोष , कालसर्प दोष सब दिखाई देने लगते हैं, केवल खुद का दोष दिखाई नहीं देता..
— Arun Govil (@arungovil12) November 17, 2020
लॉकडाउन के दौरान जब दूरदर्शन पर रामायण और उत्तर रामायण को दोबारा प्रसारित किया गया तो अरुण गोविल समेत रामायण के बाकी किरदारों को भी लाइमलाइट में लौटकर आने का मौका मिला। इसके बाद से ही अरुण गोविल ने लाइफ मैनेजमेंट के नियमों और समझ के बारे में अपने तर्क रखना शुरू कर दिए। लोग भी अलग-अलग टॉपिक पर उनकी राय जानना पसंद करते हैं।
लोगों में रामायण और उत्तर रामायण के श्रीराम के प्रति आज इतनी अधिक श्रद्धा है कि वो कई बार उनकी कही हुई बातों को ईश्वर के वचनों की तरह सम्मान देकर उसका समर्थन करते हैं। आपको बता दें कि हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान अरुण ने खुद यह बात सांझा की थी कि लोग आज भी उन्हें देखकर प्रणाम करते हैं, पैर छूते हैं और उनसे आशीर्वाद लेना चाहते हैं। लेकिन अरुण ने अपनी सादगी का परिचय देते हुए हमेशा ये ही बात कही है कि वह एक आम इंसान हैं और उन्होंने बस श्रीराम का किरदार निभाया है।