Arun Gochar 2025: सौर मंडल में नौ ग्रह में से अरुण शामिल नहीं है। लेकिन ज्योतिष में अरुण ग्रह का विशेष महत्व है। अरुण कुंभ राशि में शासन करते हैं और इनकी उच्च राशि वृश्चिक मानी जाती है। इसके साथ ही अरुण ग्रह को यूरेनस ग्रह भी कहा जाता है, जो अपनी इच्छा से चलने वाला माना जाता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अरुण एक राशि में करीब साल रहते हैं। ऐसे में एक राशि चक्र पूरा करने में करीब 84 साल का वक्त लग जाता है। ऐसे में अरुण के राशि परिवर्तन का असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। बता दें कि इस समय अरुण मेष राशि में विराजमान है। लेकिन 19 मार्च को सुबह 9 बजकर 54 मिनट पर राशि परिवर्तन करके वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इस राशि में अरुण के आने से कई राशि के जातकों को लाभ मिलेगा, तो कई राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं किन राशियों को मिल सकता है बंपर लाभ…
मेष राशि (Mesh Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए अरुण का राशि परिवर्तन करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों के बौद्धिक क्षमता में तेजी से वृद्धि देखने को मिलने वाली है। इसके साथ ही आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। इसके साथ ही बैंक-बैलेंस तेजी से बढ़ सकता है। शोध, अध्ययन करने वाले जातकों को अच्छी सफलता हासिल हो सकती है। आपके जीवन में चली आ रही कई चुनौतियां दूर हो सकती है। इसके साथ ही बुद्धि में काफी बदलाव देखने को मिलने वाला है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
अरुण गोचर करके इस राशि के बारहवें भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। लंबे समय से आपके जीवन में चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही रचनात्मकता में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे आपके करियर में काफी लाभ मिल सकता है। लंबे समय से आपके जीवन में चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। इसके साथ ही आपकी कई इच्छाएं पूरी हो सकती है।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
अरुण वृषभ राशि में जाकर इस राशि के नौवें भाव में रहने वाले हैं। इस भाव को भाव को भाग्य, धर्म, अध्यात्म और उच्च शिक्षा का प्रतीक माना गया है। ऐसे में इस राशि के जातकों का अध्यात्म की ओर अधिक झुकाव हो सकता है। ऐसे में धर्म-कर्म के मामलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने वाले हैं। इसके साथ ही जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। उच्च शिक्षा पाने का सपना साकार हो सकता है। आपके द्वारा विदेश में उच्च शिक्षा लेने का सपना पूरा हो सकता है। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। लेकिन थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। बिना सोचे -समझे किसी भी प्रकार का निर्णय करने से आपको नुकसान हो सकता है। आपके जीवन से नकारात्मकता दूर हो सकती है। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।