Top 10 Predictions For Aries In 2026: मेष राशि के जातकों के लिए साल 2026 बदलाव और बड़े अवसरों का वर्ष है। वर्तमान में आपकी राशि पर शनि की साढ़ेसाती का प्रथम चरण प्रभावी है, जिसके कारण मानसिक दबाव महसूस हो सकता है। लेकिन घबराएं नहीं, ग्रहों की चाल 2026 में आपके लिए कई सुनहरे मौके भी ला रही है। विशेषकर गुरु (बृहस्पति) इस साल तीन बार राशि परिवर्तन करेंगे, जो आपके सुख और करियर को सीधे प्रभावित करेंगे। पंडित केपी शुक्ल के अनुसार, साल 2026 में मंगल, शुक्र सहित अन्य ग्रह इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ दिला सकता है। आइए जानते हैं साल 2026 में मेष राशि के जातकों के साथ घटने वाली 10 सबसे महत्वपूर्ण घटनाएं…
साल 2026 में मेष राशि में ग्रहों की स्थिति
मेष राशि के जातकों के लिए शनि की साढ़ेसाती का प्रथम चरण चल रहा है। पंडित केपी शुक्ल के अनुसार, इस समय कर्मफल दाता शनि आपकी गोचर कुंडली के द्वादश भाव में विराजमान है। इसके अलावा देवताओं के गुरु बृहस्पति तीसरे भाव में हैं। इसके साथ रही गुरु अतिचारी गति से आगे बढ़ रहे हैं। इसलिए गुरु साल 2026 में तीन बार राशि परिवर्तन करेंगे। साल के आरंभ में गुरु तीसरे भाव में, 2 जून को चतुर्थ भाव में और साल के अंत में यानी 18 अक्टूबर को पंचम भाव में जाएंगे। इसके अलावा राहु एकादश भाव, और केतु पंचम भाव में विराजमान रहेंगे।
2026 की 10 बड़ी भविष्यवाणियां
1- धन लाभ और अतिरिक्त आय (7 दिसंबर 2025 – 16 जनवरी 2026)
गुरु और मंगल के बीच दृष्टि संबंध बन रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए कमाई के कई जरिए खुल सकते हैं। आय के नए स्त्रोत खुलने के साथ अचानक धन लाभ हो सकता है। प्रॉपर्टी, इंश्योरेंस, मार्केटिंग या फिर फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। विदेश से धन लाभ के योग बन रहे हैं। इसके अलावा पिता का साथ मिलेगा, जिससे आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल होंगे।
2- करियर में बड़ी छलांग (14 जनवरी – 12 फरवरी)
यह समय आपके करियर का टर्निंग पॉइंट हो सकता है। सूर्य और मंगल की उच्च स्थिति आपको प्रमोशन, सरकारी लाभ और नई नौकरी दिला सकती है। आपकी नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी। आत्मविश्वास में भी तेजी से वृद्धि हो सकती है। लंबे समय से रुका हुआ सरकारी काम फिर से आरंभ हो सकता है।
3- अंगारक योग: लाभ और सावधानी (23 फरवरी – 2 अप्रैल)
साल 2026 में मंगल और राहु की युति ‘अंगारक योग’ का निर्माण करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के अत्यधिक ऊर्जा बढ़ेगी। अचानक धन लाभ और आय के नए स्रोत खुलेंगे। ऐसे में आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। लेकिन बेकार के क्रोध, जल्दबाजी न करें। इसके अलावा अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, क्योंकि घर-परिवार में तनाव हो सकता है। शेयर मार्केट, प्रॉपर्टी विवाद, संतान और प्रेम संबंधों में विशेष सावधानी आवश्यक है। नुकसान के योग बन रहे हैं।
4- रिश्तों में नई शुरुआत (13 जनवरी – 6 फरवरी)
सूर्य, मंगल और शुक्र की युति से त्रिग्रही योग का निर्माण होगा। ऐसे में इस राशि के जातकों को अप्रत्याशित रूप से धन लाभ हो सकता है। आपके द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर सफलता हासिल हो सकती है। अविवाहित जातकों के लिए ये अवधि लाभकारी हो सकती है। विवाह के लिए जातकों कोई अच्छा प्रस्ताव आ सकता है।
5- छात्रों के लिए ‘गोल्डन पीरियड’ (17 अगस्त – 17 अक्टूबर)
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह साल का सबसे श्रेष्ठ समय है। पंचम भाव में सूर्य की स्थिति सरकारी नौकरी और उच्च शिक्षा में सफलता सुनिश्चित करेगी। गुरु के उच्च होने से शिक्षा, नौकरी और करियर में सफलता के प्रबल योग बन रहे हैं।
6- धन और पारिवारिक सुख (19 अप्रैल – 14 मई)
शुक्र का अपनी ही राशि वृषभ में गोचर आर्थिक स्थिति को बहुत मजबूत बनाएगा। पार्टनरशिप और फैमिली बिजनेस से बड़ा मुनाफा होगा। हालांकि, पार्टनर पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। विवाह के बाद आपको भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है।
7- आत्मविश्वास की वापसी (11 मई – 21 जून)
मंगल के लग्न में आने से मेष राशि के जातकों को मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है। आपका आत्मविश्वास और आत्मबल तेजी से बढ़ सकता है। इसके साथ ही निर्णय क्षमता मजबूत होगी। मन का बेकार का डर और भय समाप्त होगा। प्रॉपर्टी के काम से जुड़े लोगों के लिए यह समय बड़ा आर्थिक लाभ लेकर आएगा।
8- संकटों से मुक्ति (16 नवंबर – 16 दिसंबर)
सूर्य-मंगल का परिवर्तन योग आपके जीवन में कई बड़े बदलाव लेकर आ सकता है। इस योग के कारण अष्टम और पंचम भाव से जुड़ी समस्याओं में राहत मिलेगी। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। इसके अलावा अचानक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं।
धार्मिक उपाय करने से जीवन की कई बाधाएं दूर हो सकती है। बस वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी बरतें।
9- भाग्य और संतान का साथ (16 दिसंबर के बाद)
साल के अंत में गुरु-सूर्य के अद्भुत संयोग के साथ होगा। संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाले दंपत्तियों को शुभ समाचार मिलेगा। लंबी दूरी की धार्मिक यात्राएं सुखद रहेंगी। संतान से शुभ समाचार मिल सकता है, लेकिन पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी रहेगा।
10- मालव्य राजयोग: लग्जरी और सुख (सितंबर – नवंबर)
शुक्र दो बार मालव्य राजयोग का निर्माण करेंगे। यह समय आपको कर्ज से मुक्ति दिलाएगा। घर में लग्जरी और सुख-सुविधाओं की वृद्धि होगी और दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।
निष्कर्ष ( पंडित केपी शुक्ल का सुझाव)
मेष राशि के लिए 2026 अवसरों का वर्ष है। शनि की साढ़ेसाती के कारण संघर्ष रहेगा, लेकिन गुरु और मंगल का साथ आपको जीत दिलाएगा।
विशेष उपाय: शनि के दुष्प्रभाव को कम करने के लिए हनुमान जी की आराधना करें और शनिवार को छाया दान करें।
साल 2026 का वार्षिक राशिफल (Horoscope 2026)
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
