Mesh Rashifal, Aries Yearly Horoscope 2024 in Hindi: वैदिक ज्योतिष अनुसार मेष राशि के स्वामी मंगल देव होते हैं और मंगल देव को साहस और पराक्रम का कारक माना जाता है। साथ ही आपको बता दें साल 2023 के अंत में मेष राशि वालों की गोचर कुंडली के लग्न भाव से राहु हटे हैं, तो सप्तम भाव के केतु हटे हैं। साथ ही अगर साल 2024 की शुरुआत की गोचर कुंडली की बात करी जाए तो लग्न भाव पर गुरु विराजमान हैं। साथ ही छठे भाव में केतु और शनि 11वे भाव में हैं। साथ ही मायावी ग्रह राहु 12वें भाव में हैं। आइए जानते हैं मेष राशि वालों को 2024 करियर, कारोबार और पारिवारिक जाीवन के लिए कैसा रहेगा…

मेष राशि वालों की आर्थिक स्थिति (Finance Of Aries Zodiac In 2024)

आप लोगों की आर्थिक स्थिति इस साल अच्छी रहेगी। क्योंकि छठे भाव में केतु इनको अच्छा धनलाभ होगा। वहीं गुरु ग्रह लग्न में हैं। जो कि शुभ हैं। वहीं 1 मई के बाद गुरु ग्रह धन भाव पर आ जाएंगे, तो बहुत अच्छा है। मतलब 1 मई के बाद आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ होगा। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। वहीं शनि देव आपको अच्छा धनलाभ देंगे। वहीं नौकरीपेशा लोगों का इंक्रीमेंट और प्रमोशन हो सकता है। व्यापारियों को भी लाभ होगा। वहीं 2024 में सोची हुई योजनाएं सफल होंगे। वहीं फरवरी के बाद वाहन और प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही प्रापर्टी में निवेश भी कर सकते हैं। धन की बचत भी कर पाएंगे। लेकिन राहु के 12वें भाव में स्थित होने से कुछ महीने बजट बिगड़ सकता है।

मेष राशि वालों का काम- कारोबार (Business Of Aries Zodiac In 2024)

वैदिक ज्योतिष के अनुसार काम- कारोबार के लिहाज से साल 2024 शानदार रहेगा। क्योंकि लग्न में गुरु हैं, जो आपको नौकरी में प्रमोशन दिलाएंगे। वहीं नए काम की शुरुआत होगी। व्यापार में सफलता मिलेगी। वहीं 1 मई के बाद गुरु ग्रह धन भाव पर आ जाएंगे। तो इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति होगी। साथ ही सुख- समृद्धि बढ़ेगी। वहीं शनि देव आपके कर्म भाव के स्वामी होकर आय और लाभ के स्थान पर विराजमान रहेंगे। इसलिए आपको काम- कारोबार में तरक्की मिलेगी। वहीं साल की शुरुआत में सूर्य और मंगल रहेंगे। साथ ही साल की शुरुआत में गजकेसरी राजयोग बन रहा है। इसलिए इस साल मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। साथ ही अगर आप खिलाड़ी, पत्रकार, कारोबारी और कलाकार हैं, तो आपको शानदार सफलता मिलेगी। वहीं नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं, जिसमें विशेष लाभ होगा।

यह भी पढ़ें:

वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024

मेष राशि वालों का करियर (Career Of Aries Zodiac In 2024)

मेष राशि के छात्रों के लिए साल 2024 बहुत अच्छा रहेगा। क्योंकि आपके लग्न भाव पर गुरु विराजमान हैं और उनकी दृष्टि शिक्षा के भाव पंचम पर पड़ रही है। जो कि 1 मई तक रहेगी। इसलिए इस साल आप विदेश जाकर पढ़ाई करने जा सकते हैं। वहीं विदेश में आपको जॉब भी मिल सकती है, अगर आपका कोर्स पूरा हो गया है।

मेष राशि वालों का स्वास्थ्य (Health Of Aries Zodiac In 2024)

मेष राशि वालों की सेहत साल 2024 में बहुत अच्छी रहेगी। क्योंकि लग्न भाव में गुरु बृहस्पति विराजमान हैं। वहीं 1 मई को गुरु धन भाव पर आ जाएंगे। इसलिए इस साल स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वहीं पुरानी बीमारियों से निजात मिलेगी। लेकिन मार्च, अगस्त और अक्टूबर के महीने में थोड़ा सेहत का ध्यान रखना चाहिए। वहीं इन महीनों में खासकर वाहन सावधानी से चलाएं। 

मेष राशि वालों का वैवाहिक जीवन 2024 (Married life And Relationship Of Aries Zodiac In 2024)

वैवाहिक जीवन और लव लाइफ को लेकर 2024 बेहद शानदार रहेगा। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव पर विराजमान हैं। इसलिए अगर आपकी उम्र 27 साल से ऊपर है और आप विवाहित हैं, तो आपका विवाह हो सकता है। वहीं शादीशुदा लोगों को संतान की प्राप्ति हो सकती है। वहीं जो लोग सिंगल है, उनका प्रेम- संबंध बन सकता है। खासकर फरवरी के बाद जिंदगी में कोई नया व्यक्ति आ सकता है। वहीं शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। वहीं शनि ग्रह की पंचम भाव पर दृष्टि है, इसलिए इस साल आपके संतान की तरक्की भी हो सकती है। 

करें ये महा उपाय (Remedy For Mesh Zodiac)

इस साल आप ऊं नम शिवाय मंत्र, गणेश वंदना, हनुमान चालीसा का पाठ करें। इसके साथ ही आप बुधवार के दिन बहते जल में नारियल प्रवाहित करें। साथ ही शुक्रवार के दिन सफेद चीज, दूध, दही, चीनी और चावल का दान करें। 

यह भी पढ़ें:

कर्क, सिंह और कन्या राशि का वर्षफल 2024

तुला, वृश्चिक और धनु राशि का वर्षफल 2024

मकर, कुंभ और मीन राशि का वर्षफल 2024