Aries Rashifal 2026 To 2031: मेष राशि के जातकों के लिए अगले 5 साल काफी खास जाने वाले हैं। इस राशि के स्वामी मंगल है। मंगल को ग्रहों का सेनापति के साथ-साथ ऊर्जा, साहस, पराक्रम, भूमि और भाइयों का कारक माना जाता है। वह एक राशि में करीब 45 दिनों तर रहते हैं। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। मेष राशि के जातकों के लिए अगले पांच साल यानी 2026 से 20231 तक काफी खास जान वाला है। इन सालों के दौरान सबसे ज्यादा शनि, राहु-केतु और गुरु का प्रभाव देखने को मिलने वाला है। इसके अलावा अन्य ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते रहेंगे। आइए जानते हैं आने वाले 5 साल मेष राशि के जातकों के करियर, बिजनेस, शिक्षा, सेहत, लव लाइफ, वैवाहिक के मामले में कैसे बीतेंगे….
मेष राशि में चल रही साढ़े साती, होंगे कष्टकारी
शनि 29 मार्च 2025 को मीन राशि में प्रवेश गए थे और इसके साथ ही मेष राशि में साढ़ेसाती आरंभ हो चुकी है। ऐसे में साल 2027 तक इस राशि के जातकों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है क्योंकि पहला चरण चल रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को काफी अधिक संभलकर रहने की जरूरत है। इस राशि के जातकों को षड्यंत्रकारी लोग पीछे पड़ रहे हैं। झूठे आरोप लगेंगे। बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं। इसके साथ ही ऑनलाइन फ्रॉड की संभावना हो सकती है। शारीरिक समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। पैरों में दर्द, कष्ट और आंख फड़कना आदि समस्याएं हो सकती है। शॉर्टकट के चक्कर में धन हानि भी हो सकती है। बेकार के प्रलोभन से बचने की कोशिश करें। इसके साथ शनि जब वक्री होंगे, तो एक राशि पीछे आ जाएंगे। उस समय भी इस राशि के जातकों को संभलकर रहने की जरूरत है। 20 अक्टूबर 2027 को दोबारा शनि वक्री हो जाएंगे। फिर मीन आ जाएंगे। ऐसे में फिर आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। इसके बाद 23 फरवरी 2028 को शनि फिर वक्री होकर मेष में आएंगे। जून 3, 2027 को मेष राशि में आ जाएंगे और 20 अक्टूबर 2027 को मीन राशि में पुन: चले जाएंगे। ऐसे में मीन राशि पीछा जल्द नहीं छोड़ेगी। फिर 23 फरवरी 2028 को मेष राशि में रहेंगे और 8 अगस्त 2029 तक इसी राशि में रहेंगे। इसके बाद वृषभ राशि में जाएंग। उस तारीख को यहां आने के बाद फिर वक्री होंगे और मेष राशि में 5 अक्टूबर 2029 को जाएंगे।
18 नवंबर से इन राशियों को मिल सकता है किस्मत का साथ, बुध-यम बनाएंगे त्रिएकादश योग, मिलेगा पौसा-शोहरत
जल्दी-जल्दी हर राशि में शनि वक्री हो के जब अपना मार्ग तय कर रहे हैं। इसके बाद 2027 से 2029 तक शनि का दूसरा चरण चलेगा। इस दौरान और धैर्य और संयम से काम करेंगे और 2029 से 2032 के दौरान अंतिम चरण चलेगा। इस अवस्था में आने जीवन में जो लंबे समय उतार-चढ़ाव चल रहे थे तो अब उसमें सुधार होगा और स्थिरता आएगी।
राहु की बात करें, तो वह ऐसे काम करके दिखाएंगे, दो आपके खानदान में किसी न किया होगा। राहु आपके इनकम हाउस में विराजमान है। ऐसे में राहु अचानक धन लाभ करा सकता है। नई तरह से कमाई कराने के साथ कई खास कर सकता है। लेकिन राहु आपको चालाक, भ्रमित करने से लेकर गलत आदतों और गलत लोगों का साथ करा सकता है। इसलिए थोड़ा संभलकर रहें, तो बेहतर होगा।
अगले 5 साल इन क्षेत्रों में मिलेगा लाभ
गुरु बृहस्पति की स्थिति की बात करें, तो वह 2026 से 2031 तक वह मिथुन राशि, कर्क, सिंह, कन्या, वृश्चिक और धनु राशि में संचरण करेंगे। बता दें कि गुरु बृहस्पति साल 2025 में मिथुन राशि में प्रवेश करते ही अतिचारी गति से चलने लगे हैं। दोगुनी गति से चलने के कारण वह एक साल में नहीं बल्कि जल्दी-जल्दी राशि परिवर्तन करेंगे। ऐसे में वह 2025 से 2032 तक इसी गति से चलने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में गुरु का भी काफी अधिक प्रभाव देखने को मिलने वाला है। इस राशि में रहकर गुरु गजकेसरी , हंस राजयोग आदि बनाएंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को घर का सुख, सुविधा, मान-सम्मान, प्रॉपर्टी से लेकर माता का सुख प्राप्त होगा।
गुरु के कारण इस राशि के जातकों को नौकरी में तरक्की, मान-सम्मान बढ़ने के साथ धन लाभ होगा। अध्यात्म की ओर भी अधिक झुकाव होगा। साल 2027 में गुरु सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य की राशि में गुरु के प्रवेश करने से इस राशि के जातकों को प्रमोशन के साथ तरक्की मिल सकती है। कई धार्मिक यात्राएं कर सकते हैं। विवाह, मुंडन आदि हो सकते हैं। इसके साथ ही भगवान का भी पूरा साथ मिल सकता है। 2027-28 तक इसी राशि के स्वास्थ्य पर सुधार देखने को मिलने वाला है। भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। 2028-29 की बात करें, तो गुरु की लग्न भाव में दृष्टि होगी। ऐसे में आपकी पर्सनालिटी में अच्छी खासी ग्रोथ हो सकती है। समाज में सम्मान की वृद्धि होगी। करियर के क्षेत्र में लाभ मिलने के साथ धन लाभ के योग है। 2029–2030 की बात करें, तो भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। आप कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। विदेश से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं और अध्यात्म की ओर आपका अधिक झुकाव होगा। 2031 में गुरु भाग्य भाव के स्वामी होकर इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ दिला सकता है।
नवंबर माह कुछ राशि के जातकों के लिए काफी खास हो सकता है। नवंबर माह में हंस राजयोग, नवपंचम राजयोग, रुचक, विपरीत राजयोग का निर्माण हो रहा है, जिससे 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। आइए जानते हैं। 12 राशियों के लिए नवंबर माह कैसा होगा। जानें मासिक राशिफल
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
