Finance Horoscope (Kumbh Rashi) 2022: साल 2022 में कुंभ राशि के लोग आर्थिक रूप से सक्षम रहेंगे। इस साल आय में कुछ बढ़ोतरी होगी। अप्रैल माह के बाद बृहस्पति ग्रह का गोचर आपके दूसरे भाव में होगा जो कि आपके लिए सकारात्मक फल लेकर आ सकता है। इस दौरान आप रत्न और आभूषण प्राप्त कर सकते हैं। चौथे भाव में राहु की स्थिति आर्थिक लाभ की ओर संकेत करती है, लेकिन किसी भी तरह के निवेश करने, खास तौर पर संपत्ति में जल्दबाज़ी न करें। कानूनी झंझटों में फंसने की आशंका है।

राशिफल 2022 के अनुसार इसके बाद सितंबर से नवंबर माह के बीच आपके ख़र्चों में वृद्धि हो सकती है, जिससे आपका मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है। इसके अलावा आपका झुकाव धार्मिक कार्यों की ओर और परोपकार के कार्यों की ओर होने की वजह से भी आपके ख़र्चों में वृद्धि हो सकती है। इस वर्ष आपके ख़र्चों में वृद्धि होने की संभावना है, ऐसे में आपको निराश हुए बिना ख़ुद को सकारात्मक रखने की आवश्यकता पड़ सकती है। हालांकि, जनवरी, फ़रवरी, अप्रैल, मई, सितंबर और दिसंबर महीने आपके लिए आमदनी के मामले में थोड़ा बेहतर परिणाम लेकर आ सकते हैं।

शादीशुदा लोगों का गृहस्थजीवन उत्तम रहेगा। व्यापार करने वालों की कार्य योजनाएं सफल होने से प्रॉफिट मिलने के योग बनेंगे। अप्रैल माह के बाद आप भूमि, भवन, वाहन आदि सुखों का आनंद ले सकते हैं क्योंकि तब आर्थिक स्थिति में बेहतरी आने के संकेत है। घर के मुखिया की आय बढ़ने के अलावा बेटों की कमाई में भी इजाफा होने के संकेत हैं।

इस वर्ष आपके ख़र्चों में लगातार वृद्धि होने के कारण आपको अपने आर्थिक जीवन में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यह साल आपके लिए धन और संपत्ति की दृष्टि से सामान्य रूप से अनुकूल रहने की संभावना है। कुछ विशिष्ट समस्याओं की बजाय आपकी आय का निरंतर प्रवाह हो सकता है। 

इस साल छोटी- मोटी जरूरतों पर भी काफी खर्चा होने वाला है। इस साल करियर में आगे बढ़ने के लिए बहुत मेहनत करने की जरूरत रहेगी। नौकरीपेशा और बिजनेस में विरोधियों का सीधा सामना करना पड़ेगा। 

यह भी पढ़ें: कुंभ राशि करियर राशिफल 2022, कुंभ राशि लव राशिफल 2022, कुंभ राशि स्वास्थ्य राशिफल 2022

यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022कर्क राशिफल 2022सिंह राशिफल 2022कन्या राशिफल 2022तुला राशिफल 2022वृश्चिक राशिफल 2022धनु राशिफल 2022मकर राशिफल 2022कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022