April Monthly Rashifal, (April Monthly Horoscope), मासिक राशिफल अप्रैल 2020: मेष: ये महीना आपके करियर के मामले में शुरुआत में थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। लेकिन बाद के लिए अच्छे संकेत मिल रहे हैं। बच्चों के अप्रैल का महीना सामान्य दिखाई दे रहा है। पारिवारिक जीवन में कुछ अड़चन आ सकती है। परिवार में किसी की सेहत बिगड़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं। शुक्र के कारण धन प्राप्ति के योग बनेंगे। आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।

वृष: नौकरी वालों के लिए ये महीना मिला जुला रहने के आसार हैं। ट्रांसफर के योग बन रहे हैं। वहीं पढ़ने वाले बच्चों के लिए ये महीना काफी अच्छा साबित होगा। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। लव लाइफ के लिए महीना उतार-चढ़ाव भरा रहने के आसार दिखाई दे रहे हैं। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।

मिथुन: शनि के कारण आपको करियर में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। लव लाइफ के लिए ये महीना अनुकूल रहेगा। दांपत्य जीवन में थोड़ी परेशानी देखने को मिल सकती है। माता पिता का स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

कर्क: आपके करियर के लिए ये महीना शानदार साबित होगा। पदोन्नति के आसार दिखाई दे रहे हैं। पढ़ने वाले बच्चों को अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। परिवार में शांति का माहौल रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। शादीशुदा जातकों के लिए ये महीना मुश्किल भरा रहेगा। सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

सिंह: कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में मिले जुले परिणाम देखने को मिलेंगे। पारिवारिक तनाव दूर होंगे। प्रेम जीवन में सफलता हासिल होगी। शादीशुदा लाइफ भी अच्छी रहेगी। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कन्या: विद्यार्थियों को इस दौरान काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में काफी व्यवधान आ सकते हैं। माता की सेहत बिगड़ने के आसार हैं। प्रेम जीवन में संभलकर रहने की जरूरत पड़ेगी।

तुला: करियर के लिए ये महीना काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। नौकरी वालों को तरक्की मिलेगी। शिक्षा के लिहाज से ये महीना सामान्य रहेगा। लव लाइफ में आ रहे तनाव दूर होंगे। संपत्ति में बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं। सेहत परेशान कर सकती है।

वृश्चिक: नौकरी में बदलाव हो सकता है। पारिवारिक जीवन में आपको कष्ट झेलने पड़ सकते हैं। लव लाइफ में आपको तनाव देखने को मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन के लिए ये माह बेहतरीन रहेगा। आर्थिक मामलों को लेकर परेशान रह सकते हैं।

धनु: आपके करियर के लिए ये महीना अच्छा साबित होगा। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। प्यार के मामले में आपको मिले जुले परिणाम देखने को मिलेंगे। आर्थिक दृष्टि से ये महीना आपके लिए शानदार साबित होगा। ग्रहों की स्थिति के कारण ये महीना आपकी सेहत के लिए अच्छा साबित होगा।

मकर: शिक्षा के क्षेत्र में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। नआ प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। सिंगल जातकों के लिए ये महीना प्रेम लेकर के आयेगा। शादीशुदा जातकों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।

कुंभ: आपको काम के चलते इस महीने काफी यात्राएं करनी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन के लिए ये महीना शानदार साबित होगा। लव लाइफ में परेशानियां आयेंगी। सेहत को लेकर महीना मिला जुला रहेगा। पैसे कमाने के कई अवसर प्राप्त होंगे।

मीन: ये महीना करियर के लिहाज से उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख रहेगा। प्रेम जीवन में आपको सोच समझकर चलना होगा। विवाहित जातकों के लिए ये महीना ठीक रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।