April Ke Grah Gochar : वैदिक पंचांग अनुसार अप्रैल का महीना ग्रह गोचर के लिहाज से बहुत ही महत्वपूरण होने जा रहा है। आपको बता दें कि इस महीने में शनिदेव उदय होंगे। वहीं बता दें कि ग्रहों के राजा सूर्य उच्च राशि मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके साथ ही शुक्र मीन राशि में और मंगल 2 अप्रैल को अपनी नीच राशि कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। वहीं बुध ग्रह उदय होंगे। इसलिए अप्रैल में 5 ग्रहों की चाल में बदलाव होने जा रहा है। ऐसे में कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों की आय़ में वृद्धि और नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए अप्रैल का महीना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि 29 मार्च को शनि के गोचर करते ही आप लोगों के लिए शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति जाएगी। इसलिए जो कार्य आपके रुके हुए थे वो बनेंगे। वहीं इस महीने आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। वहीं करियर में प्रमोशन या नए प्रोजेक्ट्स की शुरुआत हो सकती है। इसके अलावा, आर्थिक दृष्टि से भी यह समय लाभकारी रहेगा। स्वास्थ्य में भी सुधार होगा और परिवार में सामंजस्य रहेगा। साथ ही इस समय नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
अप्रैल का महीना मिथुन राशि के लोगों को सकारात्मक साबित हो सकता है। इस महीने आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं इस समय आपको अपने करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत और कड़ी कोशिशों को सराहा जाएगा। साथ ही इस दौरान आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों की सैलरी में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही कामकाज को बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बनाएंगे और उसमें सफल भी हो सकेंगे। वहीं इस समय आपके कार्यों की सिद्धि होगी। साथ ही आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए अप्रैल का महीना शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि 29 मार्च को शनि देव के गोचर करते ही आप लोगों के लिए शनि की ढैय्या से मुक्ति मिलेगी। वहीं इस समय आपके रुके हुए कार्य बनेंगे। साथ ही आपको मानसिक शांति मिलेगी। वहीं जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे। धन वृद्धि के खास योग बन सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। व्यापारियों के लिए समय अच्छा रहेगा। व्यापार को बढ़ाने का सोचेंगे। साथ ही इस समय प्रतियोगी छात्रों को किसी परीक्षा में सफलता मिलेगी। साथ ही आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं।
