April Calendar 2019: अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार आज मार्च माह का अंतिम दिन है। इसके बाद अप्रैल माह शुरू हो जाएगा। साथ ही हिन्दू पंचांग के अनुसार भी चैत्र कृष्ण फाल्गुन मास अब समाप्ति की ओर है। जिसके बाद चैत्र मास आरंभ हो जाएगा। चैत्र का महीना धार्मिक दृष्टिकोण से शुभ और खास माना गया है। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से भारतीय नव वर्ष शुरू होता है। कहते हैं कि इस दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी।

साल 2019 में यह 6 अप्रैल को पड़ रहा है। साथ ही चैत्र माह की प्रतिपदा से ही शक्ति की देवी अधिष्ठात्री मां दुर्गा को समर्पित चैत्र नवरात्रि शुरू होती है। इसके अलावा इस मास में चैत्र नवरात्रि सहित अन्य प्रमुख व्रत और त्योहार मनाए जाते हैं। आगे जानते हैं कि अप्रैल (माह) 2019 में कौन-कौन से प्रमुख व्रत और त्योहार पड़ने वाले हैं।

[bc_video video_id=”6014301362001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

  • 01 अप्रैल – सोमवार, वैष्णव पापमोचिनी एकादशी</li>
  • 02 अप्रैल- मंगलवार, प्रदोष व्रत
  • 03 अप्रैल- बुधवार, मासिक शिवरात्रि</li>
  • 04 अप्रैल- बृहस्पतिवार, दर्श अमावस्या
  • 05 अप्रैल- शुक्रवार, चैत्र अमावस्या
  • 06 अप्रैल- शनिवार ,चन्द्र दर्शन, चैत्र नवरात्रि, भारतीय नव वर्ष शुरू,  गुड़ी पड़वा
  • 07 अप्रैल- रविवार, झूलेलाल जयंती
  • 08 अप्रैल- सोमवार, गौरीपूजा, गणगौर, मत्स्य जयन्ती, मासिक कार्तिगाई
  • 09 अप्रैल- मंगलवार, विनायक चतुर्थी, लक्ष्मी पंचमी
  • 10 अप्रैल- बुधवार, स्कन्द षष्ठी, रोहिणी व्रत
  • 11 अप्रैल- बृहस्पतिवार, यमुना छठ
  • 13 अप्रैल- शनिवार, मासिक दुर्गाष्टमी, महातारा जयंती
  • 14 अप्रैल- रविवार, राम नवमी, सोलर नववर्ष, मेष संक्रांति, बैसाखी, अम्बेडकर जयंती
  • 15 अप्रैल – सोमवार, कामदा एकादशी, पहला वैशाख
  • 16 अप्रैल- मंगलवार, गौण कामदा एकादशी, वैष्णव कामदा एकादशी, वामन द्वादशी
  • 17 अप्रैल- बुधवार, प्रदोष व्रत, महावीर स्वामी जयंती
  • 19 अप्रैल- शुक्रवार, हनुमान जयंती, चैत्र पूर्णिमा, पूर्णिमा उपवास
  • 20 अप्रैल- शनिवार, वैशाख प्रारम्भ
  • 22 अप्रैल- सोमवार, संकष्टी चतुर्थी
  • 26 अप्रैल- शुक्रवार, कालाष्टमी
  • 30 अप्रैल- मंगलवार, बरूथिनी एकादशी, वल्लभाचार्य जयंती