April 2020 Calendar, Hanuman Jayanti, Akshaya Tritiya, Ram Navami, Baisakhi 2020 Date: अप्रैल के महीने में कई बड़े व्रत त्योहार आने वाला है। 2 अप्रैल को राम नवमी (Ram Navami 2020) है। जिसे दुर्गा नवमी के नाम से भी जाना जाता है। इसी दिन महातारा जयन्ती भी मनाई जायेगी। इसी के साथ कामदा एकादशी (Kamda Ekadashi), हनुमान जयन्ती (Hanuman Jayanti), सोलर नववर्ष (Solar Nav Varsh), बरूथिनी एकादशी, परशुराम जयन्ती (Parshuram Jayanti), अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya 2020) आदि बड़े त्योहार भी इसी महीने में आयेंगे।
2 अप्रैल, बृहस्पतिवार: चैत्र नवरात्रि का समापन इसी दिन होगा। इस दिन राम नवमी मनाई जायेगी। इसी के साथ महातारा जयन्ती और स्वामीनारायण जयन्ती भी 2 अप्रैल को ही पड़ रही है।
04 अप्रैल, शनिवार: चैत्र शुक्ल पक्ष की एकादशी को कामदा एकादशी के नाम से जाना जाता है। माना जाता है कि इस दिन उपवास रखने से सभी प्रकार के पापों का नाश हो जाता है।
05 अप्रैल, रविवार: इस दिन कामदा एकादशी व्रत का पारण, वामन द्वादशी और प्रदोष व्रत है। एकादशी व्रत में भगवान विष्णु की पूजा की जाती है तो प्रदोष व्रत में भगवान शिव की पूजा का विधान है।
06 अप्रैल, सोमवार: महावीर स्वामी की 2618वाँ जन्म वर्षगाँठ इस दिन है।
07 अप्रैल, मंगलवार: चैत्र पूर्णिमा व्रत, पंगुनी उथिरम त्योहार इस दिन है।
08 अप्रैल, बुधवार: हनुमान जयन्ती, चैत्र नवपद ओली पूर्ण, चैत्र पूर्णिमा व्रत। पवन पुत्र हनुमान का जन्मोत्सव चैत्र माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है।
11 अप्रैल, शनिवार: विकट संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की पूजा की जाती है।
13 अप्रैल, सोमवार: सोलर नववर्ष, मेष संक्रांति, बैसाखी। इस दिन सूर्य सभी राशियों में से अपना भ्रमण चक्र पूरा करता हुआ एक बार फिर से राशियों में घूमने की अपनी यात्रा शुरू करेगा। इस दिन बैसाखी का त्योहार भी है। बैसाखी एक ऐसा त्यौहार है जो मुख्य रूप से पंजाब, हरियाणा के साथ उत्तरी भारत में मनाया जाता है।
14 अप्रैल, मंगलवार: कालाष्टमी, पहेला वैशाख, पुथन्डू, विषु कानी।
18 अप्रैल, शनिवार: बरूथिनी एकादशी, वल्लभाचार्य जयन्ती।
20 अप्रैल, सोमवार: सोम प्रदोष व्रत।
21 अप्रैल, मंगलवार: मासिक शिवरात्रि।
22 अप्रैल, बुधवार: दर्श अमावस्या।
23 अप्रैल, गुरुवार: वैशाख अमावस्या।
25 अप्रैल, शनिवार: परशुराम जयन्ती, मासिक कार्तिगाई।
26 अप्रैल, रविवार: अक्षय तृतीया, वर्षी तप पारण, रोहिणी व्रत।
27 अप्रैल, सोमवार: विनायक चतुर्थी।
28 अप्रैल, मंगलवार: शंकराचार्य जयन्ती, सूरदास जयन्ती, स्कन्द षष्ठी, रामानुज जयन्ती।
30 अप्रैल, गुरुवार: गंगा सप्तमी।
