आमतौर पर हर इंसान सपने देखता है और कहते हैं सपनों में भविष्य का संकेत छुपा हुआ होता है। आपको बता दें कि 2 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि शुरू हो गईं हैं। इसलिए हम सभी के मन में देवी-देवताओं की एक छवि बसी हुई है, सपने में भी हम इसी छवि को देखते हैं। लेकिन क्या आपको पता है मां दुर्गा को सपने में देखने का मतलब क्या होता है। आइए जानते हैं स्वप्न शास्त्र के अनुसार…
सपने में मां दुर्गा के दर्शन होना:
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में मां दुर्गा के दर्शन होना बेहद शुभ माना जाता है। यह इस बात का संकेत हैं कि आपके जीवन के सभी कष्ट दूर होने वाले हैं लेकिन इस बात का भी ध्यान देना आवश्यक होता है कि मां दुर्गा के आपने किस मुद्रा में दर्शन किए हैं।
लाल वस्त्र में हों मां दुर्गा के दर्शन:
यदि आप स्वप्न में मां दुर्गा को लाल वस्त्र में मुस्कुराती हुई मुद्रा में देखते हैं तो यह अत्यंत शुभ माना जाता है। इसके अर्थ होता है कि आपको जीवन में कष्टों से मुक्ति मिलने वाली हैं। साथ ही आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है या फिर धनलाभ हो सकता है।
सपने में शेर पर सवार मां दुर्गा के हों दर्शन:
स्वप्न शास्त्र यदि आप सपने में मां दुर्गा को शेर पर सवार देखते हैं तो इसका भी अर्थ होता है कि आपको समस्याओं से मुक्ति मिलने वालीं हैं। साथ ही अगर आप मां दुर्गा के शेर को क्रोधित मुद्रा में और दहाड़ते हुए देखते हैं तो आपके जीवन में समस्याएं आ सकतीं हैं। (यह भी पढ़ें)- 1500 साल बाद विशेष संयोग में हिंदू नववर्ष की शुरुआत, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, हर कार्य में सफलता के योग
मां दुर्गा को रौद्र रूप में देखना:
यदि आपने सपने में मां दुर्गा को क्रोधित या रौद्र मुद्रा में देखा है तो यह स्वप्न शुभ नहीं माना जाता है। इसका मतलब है कि आप कुछ न कुछ ऐसा कार्य या गलती कर रहे हैं। साथ ही ऐसा सपना दिखाई देने पर आपको अपने व्यवहार व कार्य पर ध्यान देना चाहिए व कुछ गलत करने की अहसास होने पर उसे सुधारने के प्रयास करने चाहिए और मां दुर्गा से माफी भी मांगनी चाहिए। (यह भी पढ़ें)- छाया ग्रह केतु करने जा रहे हैं गोचर, इन 3 राशि वालों को करियर और व्यापार में धनलाभ के प्रबल योग