Budh Gochar 2025: बुध ग्रह को ज्योतिष में एक महत्वपूर्ण ग्रह माना गया है। इसे बुद्धि, संवाद, व्यापार और तर्क का प्रतिनिधि माना जाता है। जब बुध अपनी राशि बदलते हैं तो इसका असर सभी राशियों पर पड़ता है, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह गोचर विशेष रूप से शुभ फल देने वाला होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार अपरा एकादशी के दिन ग्रहों के राजकुमार बुध मेष से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। बता दें कि इस बार अपरा एकादशी का व्रत 23 मई 2025, शुक्रवार को रखा जाएगा। ऐसे में बुध के राशि परिवर्तन से इन राशि वाले जातकों को सबसे ज्यादा फायदा हो सकता है।
मेष राशि (Aries Zodiac)
बुध ग्रह का गोचर आपकी राशि से दूसरे भाव में होगा जिसे धन और वाणी का भाव कहते हैं। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। जो पैसा कहीं अटका हुआ था, वह वापस मिलने की संभावना है। साथ ही जो लोग कर्ज से परेशान थे, उन्हें भी राहत मिल सकती है। आपकी वाणी में मिठास आएगी, जिससे आप सामाजिक रूप से लोगों को प्रभावित कर पाएंगे। पैतृक कारोबार से भी लाभ मिल सकता है। प्रेम संबंधों में सुधार देखने को मिलेगा।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
कर्क राशि वालों के लिए बुध का गोचर उनके एकादश भाव में होगा, जिसे लाभ और इच्छाओं का भाव कहा जाता है। इस गोचर से आपकी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। करियर के क्षेत्र में नई उपलब्धि मिलेगी और नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी जगह अवसर मिल सकता है। पुराने संपर्क इस समय आपके बहुत काम आएंगे। भाई-बहनों के साथ संबंध मजबूत होंगे और साथ में किसी ट्रिप की योजना बन सकती है। घर का माहौल भी सुखद रहेगा।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
सिंह राशि के लिए बुध ग्रह दशम भाव में प्रवेश करेगा जो कि कर्म और प्रोफेशन का भाव होता है। इस गोचर के समय आप अपने लक्ष्य के प्रति ज्यादा फोकस करेंगे और मेहनत से पीछे नहीं हटेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का साथ मिलेगा और आपके विचारों की सराहना भी होगी। कुछ लोगों को इस दौरान वाहन या संपत्ति खरीदने का भी सौभाग्य मिल सकता है।
कुंभ राशि (Aquarius Zodiac)
कुंभ राशि वालों के लिए बुध का गोचर उनके चतुर्थ भाव में होगा, जिसे सुख का भाव कहा जाता है। इस समय आपकी पारिवारिक जिंदगी में सकारात्मक परिवर्तन होंगे। माता-पिता के साथ संबंध सुधरेंगे और परिवार में खुशखबरी मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ भी तालमेल बेहतर होगा और वे आपके हर मुद्दे में साथ देंगे। नया वाहन खरीदने की योजना भी बन सकती है। साथ ही जो निवेश आपने पहले किया है, उससे भी लाभ मिलने के संकेत हैं।
धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।