Which Body Part Doesn’t Burn During Cremation: मृत्यु जीवन का एक ऐसा सच है, जिसे कोई भी टाल नहीं सकता है। हालांकि जब कोई अपना इस दुनिया से चला जाता है, तो उसका दर्द सहना बहुत मुश्किल होता है। लेकिन यह प्रकृति का नियम है कि हर इंसान को एक न एक दिन इस दुनिया से जाना ही है। देश में हर धर्मों के लोगों के जन्म से लेकर मृत्यु तक के अलग-अलग रीति-रिवाज होते हैं। ऐसे ही हिंदू धर्म में शव का दाह संस्कार किया जाता है। इस दौरान शरीर आग में जलकर राख बन जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दाह संस्कार के बाद भी शरीर का एक हिस्सा ऐसा है, जो नहीं जलता? ऐसे में आइए जानते हैं कि ऐसा कौन सा अंग से जो दाह संस्कार के बाद भी नहीं जलता है।

दाह संस्कार में क्या होता है?

हिंदू धर्म में जब किसी की मृत्यु होती है, तो उसे अंतिम विदाई देने के लिए दाह संस्कार किया जाता है। इस दौरान शव को चिता पर रखकर आग दी जाती है। कुछ ही घंटों में शरीर का हर हिस्सा जलकर राख बन जाता है। इस दौरान हड्डियां भी जल जाती हैं और जो बचती हैं, उन्हें अस्थि के रूप में नदियों में प्रवाहित कर दिया जाता है। लेकिन एक अंग ऐसा है, जो आग में भी पूरी तरह नहीं जलता है। दरअसल, ऐसा माना जाता है कि जब शव को जलाया जाता है, तो दांत पूरी तरह नहीं जलते। दांत बहुत मजबूत होते हैं क्योंकि ये कैल्शियम फॉस्फेट से बने होते हैं। यह पदार्थ इतना मजबूत है कि आग में भी दांत नहीं जलते। इसलिए दाह संस्कार के बाद दांत अक्सर बच जाते हैं, जबकि बाकी शरीर राख बन जाता है।

कैल्शियम फॉस्फेट से बने होते दांत

जब किसी इंसान का शरीर जलाया जाता है, तो दांत बच जाते हैं। इसका कारण है उनकी खास बनावट। दांत कैल्शियम फॉस्फेट से बने होते हैं, जो बहुत मजबूत होता है और आग में नहीं जलता। चिता की आग में दांत का नरम हिस्सा तो जल जाता है, लेकिन तामचीनी, जो सबसे सख्त हिस्सा है, बचा रहता है। शरीर की हड्डियों को पूरी तरह जलाने के लिए बहुत ज्यादा गर्मी (करीब 1292 डिग्री फ़ारेनहाइट) चाहिए। लेकिन इस तापमान पर भी दांत पूरी तरह राख में नहीं बदलते। कुछ लोग कहते हैं कि नाखून भी आग में नहीं जलते, लेकिन इसका कोई पक्का वैज्ञानिक सबूत नहीं है। दांतों की यह खासियत उन्हें पहचान के लिए बेहद अहम बनाती है।

अंतिम संस्कार की प्रक्रिया अलग-अलग धर्म में अलग-अलग होते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे सिख धर्म के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया कैसे निभाई जाती है,साथ ही जानिए ये हिंदू धर्म के अंतिम संस्कार के रीति रिवाज से कितने अलग होते हैं।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।